HappyNewYear
नव-वर्ष की कोटि-कोटि शुभकामनाएं 🙏

Love Begins

❣ Chile in a Photography ❣
Monterey Bay Aquarium

tannertan36
One Nice Bug Per Day
Claire Keane
🩵 avery cochrane 🩵
RMH
NASA
Today's Document
almost home
"I'm Dorothy Gale from Kansas"

Discoholic 🪩
Cookie Run:Kingdom Official!
Fai_Ryy
macklin celebrini has autism
I'd rather be in outer space 🛸

Origami Around
let's talk about Bridgerton tea, my ask is open
The Bright Sessions

seen from South Africa
seen from United Arab Emirates

seen from Finland

seen from Pakistan
seen from Brazil

seen from Singapore
seen from Colombia
seen from Canada
seen from United States

seen from Portugal
seen from Australia

seen from Malaysia

seen from Finland

seen from United Kingdom
seen from Germany
seen from United Arab Emirates

seen from Germany
seen from United States
seen from Luxembourg

seen from Türkiye
@swavyast
HappyNewYear
नव-वर्ष की कोटि-कोटि शुभकामनाएं 🙏
#swavyast #yqdidi #yqhindi #gazal #bestyqhindiquotes #love #lovequotes #lucknow
मेहँदी में हमारा नाम, कुछ इस कदर रचाया गया
जैसे रेत पर लिख कर, दरिया में बहाया गया
उसके दिलों दिमाग में, एक वक्त सिर्फ मैं ही मैं था
फिर किसी और की ख़ातिर, मुझे ही बारहां भुलाया गया
वो चाहता नहीं था, मैं भूल से भी उसे याद करूँ
कह-कह के मुझसे बारहां, हर तसवीर को जलवाया गया
तो, मैंने भी रो-रो के, फक़त वक़्त ही गुजारा है
भूल से भी उसे भूलकर, भुलाया ना गया
है उम्मीद-ए-वफ़ा अब भी, उससे उतनी ही बेहिसाब
लाख कुचलने के बाद भी, मैं हराया ना गया
-स्वव्यस्त
Read my thoughts on @YourQuoteApp #yourquote #quote #stories #qotd #quoteoftheday #wordporn #quotestagram #wordswag #wordsofwisdom #inspirationalquotes #writeaway #thoughts #poetry #instawriters #writersofinstagram #writersofig #writersofindia #igwriters #igwritersclub
न वो तुम हो, न वो हम हैं
मगर फिर रात, क्यों नम है
न तुम रुसवा, न हम रुसवा
तो फिर, किस बात का ग़म है?
हैं, किसके भाग के आँसू
ये, किसके भाग में कम हैं?
हूँ मैं, तुम हो अगर तन्हा
ये तन्हाई कहाँ कम है?
चलो चलते वहीं हम हैं
ये तन्हाई जहाँ कम हैं
यहाँ तो दम घुटा जाता, है
तुम तुम हो, न हम हम हैं
-स्वव्यस्त
#swavyast #bestyqhindiquotes #yqbhaijan #yqhindi #yqdidi #love #lovequotes #lucknow
तेरे साथ के कुछ लम्हें
मेरी गिरफ्त में थे
जा, आज उनको मैंने भी
आज़ाद कर दिया
तू हो रही थी बर्बाद
और वो यादें थीं वजह
जा आज मैंने तुझको
आबाद कर दिया
अब न तू है न ही हैं वो ममलूक यादें
कहीं भी मेरे जेहन में
जा आज मैंने खुद को ही
बर्बाद कर लिया
-स्वव्यस्त
Read my thoughts on @YourQuoteApp #yourquote #quote #stories #qotd #quoteoftheday #wordporn #quotestagram #wordswag #wordsofwisdom #inspirationalquotes #writeaway #thoughts #poetry #instawriters #writersofinstagram #writersofig #writersofindia #igwriters #igwritersclub
#swavyast #bestyqhindiquotes #yqdidi #love #lovequotes #madhushala #madhubala #lucknow
प्रेम प्रसंग और किस्मत का
ये खेल ही अजब निराला है
एक हाँथ में पैमाना और
एक हाँथ मधुशाला है
पिए हलाहल रोज बावरा
मस्त हुई मधुबाला है
स्वप्न सुरों में निशा निमंत्रण
अश्रु भरा हर प्याला है
सतरंगिनी जीवन सरिता में
पल-पल भरती प्याला है
वही एक मधुशाला सुन्दर
वही वही मधुबाला है
-स्वव्यस्त
#swavyast #love #bestyqhindiquotes #lovequotes #yqdidi #yqhindi #lucknow
बदल गई ख्वाबों की लड़ियाँ
प्रीतम प्रेम नहीं बदला
मैं तो वही सौदाई हूँ
मेरा सन्धान नहीं बदला
बदल गई हो राह तुम्हारी
मैंने राह नहीं बदला, और
लाख मेरी चाहत को कुचलो
मैंने चाह नहीं बदला
हाथों की तुम्हारी मेहँदी में
लिक्खा हुआ नाम भले बदला
पर मेरा नाम वही है प्रीतम
मेरा नाम नहीं बदला
-स्वव्यस्त
#swavyast #love #bestyqhindiquotes #yqdidi #yqhindi #lovequotes
पत्थर को पिघला दे ऐसी कोशिश मैं कर जाऊँगा
तेरे लिए मैं छोड़ मदीना झाँसी में बस जाऊँगा
तू लाख मुझे दुत्कार ले पत्थर दिल मैं वापस आऊँगा
तेरे लिए हर बार तोहफे में मैं आँसू लाऊँगा
तू जिद में है तन्हा होने की, मैं पल-पल याद दिलाऊँगा
तेरे लिए मैं छोड़ मदीना झाँसी में बस जाऊँगा
-स्वव्यस्त
याद में तिल-तिल तड़पना
रात का जगना
तेरी झलक भर को एक-बस
वीरान में नज़रें भटकना
जाने क्या दीवानगी है
अजब दिल का टूट, हँसना
याद में तिल-तिल तड़पना
अश्क पलकों से फिसलना
मुस्कुराकर बात करना
सुन सके न कोई, उस आवाज़ से
पल-पल बिलखना
याद में तिल-तिल तड़पना
बेरुखी अंदाज़ में कुछ
बेसुधी सी होश में
वो, महफ़िलों में, तेरी गोरी
बाहों का न होना खलना
याद में तिल-तिल तड़पना
नींद में भी, होश में भी
रात आते स्वप्न में भी
स्मरण करना तुम्हारी
तुमसे सब बेबाक कहना
चाहतों की बातें करना
स्वप्नों का सजना, विखरना
मंज़िलें जिनके लिए
सब राज सब संसार तजना
अब हैं लगतीं बेवजह
ये बेतुका, मन का बहकना
याद में तिल-तिल तड़पना
-स्वव्यस्त
#swavyast #yqdidi #yqhindi #love #shayari #yqbesthindiquotes #lucknow
तुमने आँख पर पट्टी बाँध ली
इसका मतलब ये तो नहीं कि अंधेरा हो गया
छत पर तुमने रस्सी बाँध ली
इसका मतलब ये तो नहीं वो मुँडेरा हो गया
हर रात को गुमां है यूँ ही आठो पहर रात होगी
और जिद में ही हर रात के सवेरा हो गया
वो सोचता रहा लौट कर आएगी फिर बहार
इस इन्तजार में ही बस अबेरा हो गया
कहना ही क्या उसके ऐतबार का
वो ऐतबार में ही तो बे-पहरा हो गया
तूने इश्क़ में उसको यूँ एक ठोकर क्या मारी
वो मोहब्बत की दुनिया का लुटेरा हो गया
पलक झुकते ही सीने में एक ख़ंजर जा लगा
और फिर देखते ही घाव वो भी गहरा हो गया
कहाँ इल्म था उसे उसकी बेरुखी का
के बाँह उसकी गैर का बसेरा हो गया
मिन्नतों बाद भी कुछ हाथ नहीं आया
गुल के बिना गुलशन भी सहरा हो गया
-स्वव्यस्त
Read my thoughts on YourQuote app at https://www.yourquote.in/himanshu-rai-gxnv/quotes/tumne-aankh-pr-pttttii-baandh-lii-iskaa-mtlb-ye-nhiin-ki-ho-be99bu
#swavyast #news #media #society #yqdidi #yqhindi
रोज-रोज अखबारों में बस, वही पुरानी बातें हैं
काले करतूतों से लतफत, वही डरानी रातें हैं
रोज-रोज किरदार अलग बस
किरदारों के नाम अलग बस
कथा सार बस वही-वही है
कथाकार के नाम अलग बस
पढ़-पढ़ कर बेरहमी दुनिया, बेरहमी दिखलाते हैं
कह-कह कर बेरहमी दुनिया, बेरहमी सिखलाते हैं
आदत सी हो चली है जैसे अब तो इन अखबारों की
सुर्खी में हत्याओं की और बेरहमी हत्यारों की
कत्ल, फ़िरौती, गुंडागर्दी
जैसे अत्याचारों की
मारपीट, चोरी, डाका
जैसे अनुचित आचारों की
अचरज तो होता ही नहीं वो सच को जब झुठलाते हैं
ख़ुद का ही ईमान बेच भी न्यायाधीश कहलाते हैं
कभी इसी दुनिया में कोई खबर आग बन जाती थी
बिना किसी रंजिश के ही जब ईद, फाग मन जाती थी
अब इसी जहाँ में रोज-रोज
एक नई कहानी आती है
सुने, सुनाए, भूल गए
अनछुई रूहानी बाती है
रोज-रोज कागज ये बरबस, पाखंडी भर लाते हैं
हम संज्ञाशून्य, विवेकहीन इन खबरों से मर जाते हैं
-स्वव्यस्त
Read my thoughts on YourQuote app at https://www.yourquote.in/himanshu-rai-gxnv/quotes/roj-roj-akhbaaron-men-bs-vhii-puraanii-baaten-hain-kaale-se-be5s7r
#swavyast #yqdidi #yqhindi #love #gazal #lucknow
कल से मेरी रात फिर तनहा गुजर रही होगी
और वो फिर किसी की बाँह भर रही होगी
माना के यार नहीं अब रहे मगर फिर भी
कभी तो आँख मूँदकर मुझपे बिखर रही होगी
लाख रुसवाईयाँ हों मुझसे मेरी यादों से मगर
भूलने के बहाने ही सही याद कर रही होगी
तभी तो मैं भी यूँ पल-पल बिखर रहा हूँ यहाँ
जाने वो कौन से दरिया उतर रही होगी
भूल भी जाऊँ तो कैसे भुलाऊँ उसका असर
वो तो पत्थर है कहीं शीशा कुतर रही होगी
ख़ाक हो जाऊँगा मैं भी है मैंने खाई क़सम
अगर वो ईश्क़ में कोई चाल चल रही होगी
-स्वव्यस्त
Read my thoughts on YourQuote app at https://www.yourquote.in/himanshu-rai-gxnv/quotes/kl-se-merii-raat-phir-tnhaa-gujr-rhii-hogii-aur-vo-phir-kii-be08z3
नैन मेरे सदनीर हुए
क्या तुम भी छुप-छुप रोती हो?
जग के इस कोलाहल बिच
क्या तुम भी तन्हा होती हो?
खोती हो क्या उन सपनों में
जिनमें हम तुम साथ-साथ हों?
क्या तुम भी बंजर इस प्रेम-भूमि में
चुन-चुन बिरवा बोती हो?
नींद मेरी है छू-मंतर
क्या तुम भी औचक सोती हो?
रोती हो क्या उन बातों को
जिनपर हम से हम-तुम हैं?
क्या तुम भी, तकिए से चिपकी हुई
रात-रात भर रोती हो?
मैं तो बहुत अभागा हूँ
क्या तुम भी भाग्य को रोती हो?
क्या सचमुच दीवानों जैसी
तुम भी पागल होती हो?
मैं तो हर-पल ख़्वाब में हूँ
क्या तुम भी, ख़्वाब में रोती हो?
ये दिल भी धड़कता है रुक-रुक
कभी हौले-हौले दुःखता है
कभी-कभी बैठे-बैठे ही
मस्तक नीचे झुकता है
नींद से जैसे, ठनी हुई है
कान भी व्याकुल रहता है
अंग-अंग ये बासी-बासी
कदमों में पग भरता है
क्या यही सूरते हाल आजकल
सङ्ग तुम्हारे भी होता है?
या बिन तकिए के ही बेसुध
रात-रात भर सोती हो?
मुझे तो दशोंदिश विरह दीखता
क्या तुम भी विरह में रोती हो?
मेरे तो नैना डब-डब हैं
क्या तुम भी फफक कर रोती हो?
नैन मेरे सदनीर हुए
क्या तुम भी छुप-छुप रोती हो?
जग के इस कोलाहल बिच
क्या तुम भी तन्हा होती हो?
स्वव्यस्त
#swavyast #yqdidi #yqhindi #yqbhaijan #love #lucknow
प्रेम नहीं बस आकर्षण था
हितों मात्र का संघर्षण था
जब तक हित और अहित मिले
बस तब तक ही वह आकर्षण था
तू मेरी थी मैं तेरा था
मेरे हित में तेरा हित था
जैसे ही एक हवा चली
और तुझको तेरी दिशा मिली
अब मेरे हित में तेरा अहित
और मेरी ख्वाहिशों में अनहित था
वो प्रेम नहीं बस आकर्षण था
प्रेम अगर होता इस तरहा
छोड़ नहीं जाती तनहा
उद्धत हो गर कहा भी कुछ तो
तुमने भी तो बहुत कहा?
कहा-कही में टूट गए जो
रिश्ते हैं या कंगन हैं?
कहाँ लिखा निःस्वार्थ प्रेम में
बहुधा, कोई बन्धन हैं?
प्रेम नहीं, बस आकर्षण था
प्रबल, सबल में लीन हुआ
साथ समय के घिसते-घिसते
मोह में टूटा, क्षीण हुआ
-स्वव्यस्त
Read my thoughts on YourQuote app at https://www.yourquote.in/himanshu-rai-gxnv/quotes/prem-nhiin-bs-aakrssnn-thaa-hiton-maatr-kaa-snghrssnn-thaa-bej58x
#swavyast #yqdidi #yqhindi #yqdiary #love #breakup #life #lucknow
मैं बेच चुका खुद को जग में
अब मेरा कोई मोल नहीं
बोटी-बोटी सब नोच लिए
अब शेष रहा कोई तोल नहीं
किस भाव बिका
किस-किस के तराजू
किसने कितने बाट रखे
किस-किस ने तजबीजा मुझको
किस-किस ने तारीफ किए
ये, ख़ुद को ही अब याद नहीं
किस-किस ने बिठा के हाट रखे
मैं पड़ा रहा घण्टों-दिन तक कभी
खरीददार की राह तके
वो आए एक दिन मुझको अपनी झोली में भर ले जाने
उठा लिए बेसमगम के हमें फेंक चवन्नी दो-आने
गन्ने की खुईया से उनने बचा हुआ रस चूस लिया
शेष बचे हिस्से को यूँ ही सड़क पे सूखा छोड़ दिया
चला जो मैं ही शाहरुख था
उसका भी अब बोल नहीं
मैं बेच चुका खुद को जग में
अब मेरा कोई मोल नहीं
-स्वव्यस्त
Read my thoughts on YourQuote app at https://www.yourquote.in/himanshu-rai-gxnv/quotes/main-bec-cukaa-khud-ko-jg-men-ab-meraa-koii-mol-nhiin-bottii-bd6cyp
#swavyast #yqdidi #yqhindi #yq #village #lucknow
शहरों में वो बात कहाँ
जो गाँव में मेरे होती है
दिन-भर की थक-हारी दुनिया
चैन की रातें सोती है
दिन दिन-सा, रातें-रातों सी
सांझें झम-झम होती हैं
होत सवेरे विहगों की
बातें बे सम-गम होती हैं
ना शहरों की चिल्ल-पों
ना कालिख़ सी बदरंग हवा
छप्पर-टिम्बर-टाट बाँधकर
छाँव दुपहरी होती है
चइता, पचरा, कजरी, होली
भाँति-भाँति की जनश्रुतियाँ
एकरूप बोली-ठोली है
रीत-प्रीति में एकमतियाँ
जितना सस्ता जीवन है वहाँ
आम बबूल की छाओं में
कहीं नहीं दिखता मुझको
इन शहर के ऊँचे भावों में
शहरों में वो बात कहाँ
जो गाँव में मेरे होती है
हर दिन है रंगीन जहाँ
हर शाम निराली होती है
-स्वव्यस्त
Read my thoughts on @YourQuoteApp #yourquote #quote #stories #qotd #quoteoftheday #wordporn #quotestagram #wordswag #wordsofwisdom #inspirationalquotes #writeaway #thoughts #poetry #instawriters #writersofinstagram #writersofig #writersofindia #igwriters #igwritersclub
#swavyast #yqdidi #yqhindi #yqlove #yqletter #lucknow
कभी-कभी दिन का भारीपन इतना बोझिल लगता है
कि एक-एक साँस गिन-गिन कर आती है और जाती है
और कभी-कभी तुम्हारे साथ एक-एक दिन भी ऐसे गुज़र जाता था
कि जैसे समय का कोई अस्तित्व ही नहीं
यही सब सोच ऐसा लगता है कि
ये दिल बेशक ही लाखों-लाख पर आ जाए
पर उन लाखों में भी कोई एक
जिजीविषा नहीं होगी
-स्वव्यस्त
Read my thoughts on @YourQuoteApp #yourquote #quote #stories #qotd #quoteoftheday #wordporn #quotestagram #wordswag #wordsofwisdom #inspirationalquotes #writeaway #thoughts #poetry #instawriters #writersofinstagram #writersofig #writersofindia #igwriters #igwritersclub
#swavyast #yqdidi #yqhindi #yqdiary #cultural_slavery #lucknow
ज्वार आया, ले गया और हम बहाए बह गए हैं
हाँथ मलते, छटपटाते, सुगबुगाए रह गए हैं
न वो हैं अपने, ना अपनापन वो, सबके अपने खो गए हैं
नानी की वो लोरियां और साथ सपने सो गए हैं
डैड, मम्मा तो ठीक है पर, चरण छूना रह गए हैं
एक महफ़िल न एक अपना, शहर भर को कह गए हैं
ज्वार आया, ले गया और हम बहाए, बह गए हैं
धोती, पगड़ी छोड़ कर सब, निक्करों में रह गए हैं
कल को जो कुछ ग़ैर था, हम आजमाए ढह गए हैं
मन में जो कुछ भी आज आया, कल को छोड़े बढ़ गए हैं
बढ़ गए हैं काफिलों में, मंजिलें सब तोड़कर
संस्कृति और संस्कारों की धरोहर, छोड़कर
कैसी बेसुध हो चली है, जिंद हिदुस्तान की
गर्भ से ही सृजन होती, आज इंग्लिस्तान की
हम, ख़ुद से ख़ुद को तुच्छ कहते, तुच्छता में बह गए हैं
गिनतियों में, आचरण की शुध्दता में, रह गए हैं
ज्वार आया ले गया और हम बहाए बह गए हैं
-स्वव्यस्त
Read my thoughts on YourQuote app at https://www.yourquote.in/himanshu-rai-gxnv/quotes/jvaar-aayaa-le-gyaa-aur-hm-bhaae-bh-ge-hain-haanth-mlte-rh-n-bclnrf