IMD का येलो अलर्ट : पश्चिम सिंहभूम समेत कई जिलों में 6 जून तक बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी
जमशेदपुर/रांची : झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदला रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पश्चिम सिंहभूम समेत राज्य के अधिकांश जिलों के लिए 6 जून तक गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम सक्रिय रहने वाला है।…













