रिजर्व बैंक जल्द जारी करने वाला है 100 रुपए का स्पेशल नोट, ये होंगी खासियत नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही मार्केट में 100 रुपए का नया नोट लाने की तैयारी में है। जो कि कई तरह की खूबियों से लैस होगा। रिजर्व बैंक जिस नए नोट को लाने की तैयारी कर रहा है, वह वार्निश चढ़ा हुआ होगा। यह नोट मौजूदा 100 रुपए के नोट के मुकाबले दोगुना टिकाऊ होगा। जिसके जल्दी गलने और फटने की संभावना नहीं होगी।













