भारत को बनाएंगे विकसित राष्ट्र
Subkuz.com
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय एकता, विकास और शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहां कि हमारे देश में जाति, पात और पंथ से ऊपर उठकर हर घर तिरंगा फहराया जाता है, जो हमारी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। मोदी जी ने बताया कि आज देश के 3 करोड़ परिवारों को नल से जल मिल रहा है, जो सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का परिणाम हैं।
















