डेटॉल - सबकी सफाई करता डेटॉल
व्यक्ति या जगह को हम उनके रंग-रूप और रहन-सहन से पहचानते हैं, पर उनका स्वभाव और व्यवहार जानने के बाद ही उन्हें गले लगाते हैं। किसी ब्रांड को अपनाने की शर्त भी है उत्पाद विशेष का गुण व उनकी खूबियाँ, जिन्हें ब्रांड गुरु ‘कोर प्रापर्टी’ कहते हैं। ग्राहकों के अवचेतन मन में यह ‘कोर प्रापर्टी’ ऐसी पुख्ता होती है, कि इससे अलग किस्म के उत्पाद को उस ब्रांड नेम से भी वे स्वीकार नहीं करते। जॉनसन एंड जॉनसन जैसी प्रतिष्ठित कंपनी ने डेटॉल जैसी पैकिंग में ही ‘सेवलॉन’ लॉञ्च किया, जो डेटॉल की खास गंध, रंग व हलकी जलन का मुकाबला नहीं कर पाया। यही नहीं, डेटॉल ने जब भी जर्मनाशक की अपनी स्थापित पहचान से अलग कोई उत्पाद लॉञ्च किया तो ग्राहकों ने नकार दिया। कॉस्मेटिक प्रॉपर्टी के साथ ग्राहकों को डेटॉल साबुन पसंद नहीं आया, पर यही साबुन शत प्रतिशत जर्म फाइटर की पंच लाइन के साथ रिलीज हुआ तो डेटॉल ब्रांड के प्रति लायल ग्राहकों ने इसे तत्काल लपक लिया। Dettol is a great and truly multi-purpose product, and true to its sword logo, it gives that feeling of being protected from germs and infections. Dettol’s packaging is distinct in its very own way. The green & white colours are associated with hospitals. All Dettol products have a sword on the pack, which is a symbol for fighting germs and infection. Over the years, the clouding action and the sword have become synonymous with the brand and have been creatively used in Dettol advertising. The logo sword appears vertically down the center of the circle; a star like shape appears at the sword’s point; and the word ”Dettol” is superimposed and centered on top of the circle and sword. मार्केटिंग गुरु कहते हैं कि ब्रांड दुधारी तलवार है, क्योंकि ब्रांड नेम से उत्पाद बेचना ‘वन टाइम सेल’ नहीं, बल्कि गुणवत्ता की गारंटी के साथ ग्राहकों से लंबे रिश्ते बनाना है। यह ऐसी कठिन चुनौती है कि एक भूल, एक पल में बरसों की मेहनत व सफलता मटियामेट कर देती है। यही नहीं, ब्रांड नेम की यह कोर प्रॉपर्टी धीरे-धीरे ग्राहकों के अवचेतन मन में ऐसी पुख्ता पहचान बना लेती है कि उसी कंपनी के किसी अन्य श्रेणी के उत्पाद के साथ उस ब्रांड नेम को वे स्वीकार नहीं करते। मसलन, डेटॉल यानी एंटीसेप्टिक डिसइन्फेक्टेंट्स (रोगाणुनाशी), जो रोग पैदा करनेवाले कीटाणुओं से बचाए। डेटॉल निर्माता कंपनी रैकिट बेंकिसर के समान गुणोंवाली अपनी उत्पाद शृंखला बढ़ाई तो ग्राहकों ने उसे डेटॉल की तरह ही लपक लिया, पर मदर ब्रांड डेटॉल को इनकेश करते हुए कोई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स लॉञ्च किया तो नकार दिया। मॉइश्चरयुक्त सोप ‘डेटॉल एक्स्ट्रा’ ग्राहकों ने नकार दिया, क्योंकि यह डेटॉल की कोर प्रॉपर्टी हाईजैनिक व सफाई का प्रतिनिधित्व नहीं करता था। यही सोप ‘जर्म फाइट’ की पंच लाइन के साथ रीलॉञ्च (पुनर्जीवित) हुआ तो ऐसा लोकप्रिय हुआ कि प्रीमियम सोप मार्केट में इसकी हिस्सेदारी आज 18 फीसदी है। इसी तरह महिला ग्राहकों ने डेटॉल शैंपू पसंद नहीं किया, क्योंकि जो ब्रांड उनके बेडरूम, बाथरूम कीफ्लोर क्लीन करता है, हाईजेनिक बनाता है, उससे वे अपने बाल कैसे साफ करें? मार्केटिंग गुरु कहते हैं कि यह मदर ब्रांड का वैसा ही शोषण है जैसे गन्ने का पूरा रस निचोड़ लेने के बाद उसकी क्रशिंग करें तो गन्ने का मीठा रस नहीं मिलता। मिलता है साधारण पानी। Read more on EDIT. Read the full article








