NIA ने छापेमारी कर पकडे अलकायदा के 9 आतंकी
नई दिल्ली : भारत की ख़ुफ़िया एजेंसी को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है बता दें कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने छापेमारी करते हुए पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और केरल के एर्नाकुलम में कई ठिकानों पर छापेमारी की | इस दौरान, पाकिस्तानी आंतकी संगठन अलकायदा से जुड़े 9 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है | छापेमारी में NIA ने पश्चिम बंगाल से 6 और केरल से 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया है | आतंकियों के कब्जे से डिजिटल उपकरण, दस्तावेज, जिहादी साहित्य, धारदार हथियार, देसी हथियार, घर में विस्फोटक उपकरण बनाने से जुड़े कागजात समेत भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है |
जानकारी के मुताबिक, एनआईए को पश्चिम बंगाल और केरल समेत देश के विभिन्न हिस्सों में अलकायदा के अंतरराज्यीय मॉड्यूल के बारे में पता चला था | यह ग्रुप निर्दोष लोगों की जान लेने के उद्देश्य से भारत में महत्वपूर्ण स्थानों पर आतंकी हमलों की साजिश रच रहा था |
यूपी : विपक्ष के हावी होते ही योगी ने फैसला लिया वापस
NIA ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक, इन लोगों को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान स्थित अल-कायदा आतंकवादियों द्वारा कट्टरपंथी बनाया गया था | साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित कई स्थानों पर हमले करने के लिए प्रेरित किया गया था | इस उद्देश्य के लिए मॉड्यूल सक्रिय रूप से धन जुटाने में लगा था और हथियार तथा गोलाबारूद खरीदने के लिए गैंग के कुछ सदस्य दिल्ली जाने की योजना बना रहे थे|
शनिवार को ऐसे करें हनुमान जी की पूजा ,हर इच्छा होगी पूरी ……
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) इन आतंकियों की पुलिस कस्टडी लेने और आगे की जांच करने के लिए इन्हें केरल और पश्चिम बंगाल में कोर्ट के समक्ष पेश करेगी |
https://kisansatta.com/nia-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a4%a1%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%af/ #Alkaida, #Atanki, #Terrorist, #Attack, #NIARaids9TerroristsOfAlQaeda @alkaida, #atanki, #terrorist, Attack, NIA raids 9 terrorists of Al Qaeda National, Top, Trending #National, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प











