ज़रूरी नहीं फर्श संगमरमर की हो, अपना घर होना ही,अपने आप में बड़ी बात है.. तो क्या हुआ गर टूटी हो खिड़कियां तो क्या हुआ गर आंगन में उड़ती हों तितलियां। तो क्या हुआ गर आती है खुशबू मिट्टी की गर बारिश में टपकता है पानी अंदर फिर भी मेरा घर,मुझे लगता सबसे सुंदर। अंतर तो सिर्फ सोच का है वरना फर्श सीमेंट की हो या मिट्टी की घर कच्चा हो या पक्का। हवा वही है,बारिश भी वही एक हैं सूरज की किरणें। अंतर तो सिर्फ सोच का है, वरना मेरे आंगन में उड़ती तितली तेरे आंगन भी जाती होगी। तेरे छत से गिरता पानी मेरी दहलीज से भी बहता होगा। मुझे तो मेरी मिट्टी की झोपड़ी में बड़ा सुकून मिलता है ये घर, मुझे अपना सा लगता है। LIKE | COMMENT | SHARE FOLLOW @sakshamahelpinghandfoundation #nonprofit #mittidikhushboo #ghar #aashiaana #charity #community #donate #nonprofitorganization #volunteer #giveback #love #education #fundraising #socialgood #covid #dogood #ngo #givingback #change #philanthropy #help #fundraiser #makeadifference #donation #children #hope #instagood #donations #volunteering https://www.instagram.com/p/CcJQYxLLizO/?igshid=NGJjMDIxMWI=
















