चैतन्य भारत न्यूज
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख रीयल लाइफ में काफी ज्यादा केयरिंग हैं। हर पल शाहरुख दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें शाहरुख को एसिड अटैक पीड़ितों से मुलाकात करते हुए देखा जा सकता है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही हैं।
All of u please put ur hands in prayer...and say Bhagwan inki zindagi ki nayi shuruaat mein...inpar karam karna...May God have mercy on them...Insha Allah. These r my sisters & need ur prayers for recovery, without distinguishing between the mode of prayer https://t.co/JjE8ZM08mX
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) March 28, 2019
शाहरुख ने की मीर फाउंडेशन की शुरुआत
जानकारी के मुताबिक, शाहरुख मीर फाउंडेशन गए थे जहां पर उन्होंने एसिड अटैक पीड़िताओं के साथ समय गुजारा। आपको बता दें साल 2017 में शाहरुख ने ही मीर फाउंडेशन की शुरुआत की थी। इस फाउंडेशन का उद्देश्य एसिड अटैक पीड़ितों को सशक्त करना है। शाहरुख खान ने इस तस्वीर को ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर कैप्शन में लिखा- "मैं आप सभी से गुजारिश करता हूं कि इन बहादुर लड़कियों के लिए प्रार्थना करें। भगवान इनकी नई शुरुआत में इनका साथ दें। आप सभी की प्रार्थना से ये लड़कियां जल्दी ठीक हो पाएंगी।"
View this post on Instagram
A post shared by Meer Foundation (@meerfoundationofficial) on Mar 28, 2019 at 3:59am PDT
शाहरुख से मिलकर लड़कियां मुस्कुराई
शाहरुख के अलावा मीर फाउंडेशन ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''एसिड अटैक से पीड़ित लड़कियां अभी करेक्टिव सर्जरी के फेज से गुजर रहीं है। इन सभी ने शाहरुख खान के साथ समय बिताया।' तस्वीरों में आप देख सकते हैं सभी लड़कियां शाहरुख खान से मिलकर बहुत खुश दिखाई दें रहीं हैं।
Read the full article