देहरादून के आदित्य राणा ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) 2020 की अंतिम मेरिट लिस्ट में पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। आदित्य के पिता, दादा, परदादा, नाना और मामा भी फौज में रहे हैं। परीक्षा में देश भर से कुल 478 छात्रों को सफलता मिली है।हाल ही में एनडीए परीक्षा के परिणाम घोषित हुए जिसमें देहरादून RIMC के आदित्य सिंह राणा ने प्रथम रैंक प्राप्त की है और RIMC का नाम गौरवान्वित किया है।


















