up-yogi-adityanath-government-announce-reservation-for-agniveer/
अग्निवीरों को पुलिस विभाग में 20 प्रतिशत आरक्षण, योगी सरकार का ऐलान
उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐलान किया है कि अब राज्य के पुलिस विभाग में 20 फीसदी पद अग्निवीरों के लिए आरक्षित किए जाएंगे. यूपी सरकार पुलिस विभाग में कांस्टेबल, घुड़सवार पुलिस और फायरमैन सहित कई पदों पर सीधी भर्ती में अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण देगी. राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने यह ऐलान किया है. सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद ने इस फैसले पर मुहर लगाया है.
यूपी कैबिनेट की बैठक के बाद यूपी वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि इस कदम का मकसद अग्निपथ योजना के तहत अपना चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले पूर्व अग्निवीरों को सार्थक सेवा के बाद अवसर प्रदान करना है.
केंद्र सरकार ने कई केंद्रीय बलों और विभागों में पहले ही अग्निवीरों के लिए आरक्षण का प्रावधान किया है. अग्निवीर, मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सैन्य ट्रनिंग देकर देश की सुरक्षा के लिए तैयार करना. यह एक अल्पकालिक सैन्य सेवा है, जिसमें शामिल जवानों को कड़ी सैन्य ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है. हरियाणा सरकार ने भी अग्निवीरों को आरक्षण देने का ऐलान किया था.
पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें👇
अग्निवीरों को पुलिस विभाग में 20 प्रतिशत आरक्षण, योगी सरकार का ऐलान