शीतकालीन सत्र से पहले हरसिमरत कौर बादल का केंद्र पर हमला: “गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि के साथ सत्र शुरू हो, चंडीगढ़ पर भी जवाब दें”
दिल्ली: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने शीतकालीन सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में केंद्र सरकार पर कई अहम मुद्दों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस मनाया जा रहा है और संसद सत्र की शुरुआत उन्हें श्रद्धांजलि देकर होनी चाहिए। गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि देकर सत्र की शुरुआत की जाए” हरसिमरत कौर बादल ने कहा- “मैंने सरकार और सदन के…











