मैथिली ठाकुर ने मैथिली में ली शपथ
बिहार विधानसभा में सोमवार का दिन विशेष रहा जब पहली बार निर्वाचित भाजपा विधायक और प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने पारंपरिक अंदाज में शपथ लेकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। उन्होंने पीली साड़ी और पारंपरिक मैथिली पाग धारण कर अपनी मातृभाषा मैथिली में विधायक पद की शपथ ली। उनके इस सांस्कृतिक स्वरूप ने सदन में मौजूद सदस्यों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से विजयी होकर…















