चैतन्य भारत न्यूज
श्रीनगर. अमरनाथ यात्रा सोमवार यानी आज से शुरू हो गई है। यात्रा के लिए 2,234 श्रद्धालुओं का पहला जत्था बालटाल बेस कैंप से रवाना हुआ है। बाबा बर्फानी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का जगह-जगह पर स्वागत किया जा रहा है। इस यात्रा के लिए सुरक्षा के कई इंतजाम किए गए हैं।
Jammu and Kashmir: First batch of pilgrims enroute Amarnath cave shrine, after the batch was flagged off from Baltal base camp, this morning. #AmarnathYatra pic.twitter.com/GCO2TiQ5AP
— ANI (@ANI) July 1, 2019
पिछले हफ्ते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने दौरे के समय राज्य की सुरक्षा एजेंसियों को इस बात के निर्देश दिए थे कि वे आश्वस्त करें कि यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित हो। 46 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा का समापन 15 अगस्त को होगा।
#AmarnathYatra : A total of 1617 pilgrims (1174 men, 379 women, 15 children, 49 saints) began their journey to Amarnath cave shrine from Baltal axis and 2800 pilgrims (2321 men, 463 women, 16 children) started from Pahalgam axis, this morning. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/CBTuELRdKq
— ANI (@ANI) July 1, 2019
खबरों के मुताबिक, आतंकी खतरे को देखते हुए शिव दर्शन करने पहुंचे भक्तों को एक खास बारकोड वाली स्लिप दी जा रही है जिससे सुरक्षा एजेंसियों को निगरानी में आसानी होगी। इस स्लिप से गुफा तक जाने वाले और वहां से वापस आने वाले यात्रियों की वास्तविक संख्या की निगरानी करने में आसानी होगी।
इस तरह से किए गए सुरक्षा के इंतजाम
अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक देशभर से करीब डेढ़ लाख लोगों ने पंजीकरण करवाया है। बाबा के दर्शन करने के लिए यह यात्रा अनंतनाग जिले के 36 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले के 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से जाती है।
Jammu and Kashmir: First batch of #AmarnathYatra has been flagged off from Baltal base camp. Pilgrims leave for Amarnath Cave shrine. pic.twitter.com/Wk2Fjl5Hho
— ANI (@ANI) July 1, 2019
Jammu & Kashmir: ITBP personnel deployed at highway in Ganderbal, for security en-route Amrnath cave shrine. #AmarnathYatra pic.twitter.com/5aiitD2Km9
— ANI (@ANI) July 1, 2019
Baltal: Authorities have started to issue a 'barcode-enabled' authority slip to pilgrims to keep a track of the actual number of people travelling to, and from the cave shrine. #JammuAndKashmir #AmarnathYatra pic.twitter.com/IHIhnugaLZ
— ANI (@ANI) July 1, 2019
इस यात्रा की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सलाहकार केके शर्मा द्वारा की गई। केके शर्मा का कहना है कि, 'शांतिपूर्ण और सुचारू यात्रा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।' गौरतलब है कि, वर्ष 2017 में अनंतनाग में कुछ आतंकियों ने हमला कर दिया था जिसके चलते आठ यात्री मारे गए थे। इस वर्ष करीब 40 हजार सुरक्षाकर्मियों को अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए लगाया गया है।
अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान-
यात्रा पर जाने से पहले 4 से 5 किमी तक चलने की आदत डाल लें।
ऊंचाई पर जाने से पहले आप अपने चिकित्सक से जांच कराएं।
यात्रा के दौरान खाने पीने का ध्यान रखें और श्राइन बोर्ड द्वारा सुझाव गए डाइट चार्ट का पालन करें।
ऊंचाई पर जाते समय यदि किसी भी प्रकार की तकलीफ हो तो फौरन निचले स्तर पर उतर आइए।
यात्रा के दौरान किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से बचने के लिए खूब पानी पिएं।
यात्रा के दौरान हर अंतराल के बाद विश्राम जरुर करें।
थकान व लो ब्लड शूगर लेवर से बचने के लिए कार्बोहाइड्रेट काफी मात्रा में लीजिए।
दर्शन करने के बाद नीचे आते समय तेजी से चलें, लेकिन बीच बीच में रुकते रहें।
Read the full article