SBI सुरक्षा कर्मियों को अचानक हटाने पर बवाल, न्याय की मांग को लेकर डीसी ऑफिस पर होगा धरना
जमशेदपुर/झारखंड : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों को बिना पूर्व सूचना नौकरी से हटाए जाने का मामला अब गरमाने लगा है। इस फैसले से नाराज और प्रभावित सुरक्षा कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष बब्बन राय से मुलाकात कर अपनी समस्याएं साझा कीं। कर्मचारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए न्याय दिलाने की मांग…
















