आपके घर में भी नहीं पसंद है Arbi ki sabzi तो अपनाएं ये तरीक़ा
बच्चों की तरह कई बार बड़ों को भी Arbi ki sabzi पसंद नहीं आती है ऐसे में आप इसे दूसरे तरीक़े से भी बना सकती हैं। आमतौर पर ज्यादातर बच्चे खाने-पीने के मामले में बहुत ही नखरे करते हैं। जैसे पौष्टिक सब्जी उन्हें पसंद नहीं आती। Arbi ki sabzi भी इसी लिस्ट में शामिल है लेकिन ऐसे में आपके पास यही तरीक़ा है कि आप इसे दूसरी तरह से बनाएं।
सामग्री
Arbi – 250 ग्राम
गाढ़ा दही – 1 कप
अजवाइन – 1/2 चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1-1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
बारीक कटी धनिया पत्ती- 2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – आवश्यकतानुसार
पानी – 1 कप
इस तरह बनाएं Arbi ki sabzi
Arbi को अच्छी तरह से साफ करके धो लें।
कुकर में थोड़े-से पानी और चुटकी भर नमक के साथ डालें। एक सीटी लगाएं।
कुकर का प्रेशर अपने-आप निकलने दें।
Arbi का छिलका छीलकर उसे लंबाई में काट लें।
दही को अच्छी तरह से फेंट कर रख लें।
पैन में तेल गर्म करें और उसमें अजवाइन डालें।
10 सेकेंड के बाद उसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मिलाएं।
पैन में Arbi डालकर मिलाएं।
धीमी आंच पर लगातार मिलाते हुए अरबी को 10 से 12 मिनट तक पकाएं।
आधा कप पानी डालें और पांच से सात मिनट तक पकाएं।
अब दही को पैन में डालें और उबाल आने तक लगातार चलाते हुए पकाएं।
गरम मसाला और धनिया पत्ती डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें। परांठा व सलाद के साथ सर्व करें।














