नाबालिग से रेप मामले में दोषी आसाराम बापू को बड़ी राहत, राजस्थान हाईकोर्ट ने दी 6 महीने की अंतरिम जमानत
नाबालिग लड़की से रेप के दोषी और उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने बुधवार को उन्हें मेडिकल आधार पर 6 महीने की अंतरिम जमानत मंजूर की। यह फैसला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय प्रकाश शर्मा और जस्टिस संगीता शर्मा की खंडपीठ ने सुनाया। अदालत ने कहा कि स्वास्थ्य कारणों से उन्हें अस्थायी रूप से राहत दी जा रही है ताकि इलाज के लिए पर्याप्त समय मिल सके। इस…














