चौसा युद्ध मैदान को मिलेगा नया रूप: खेल और पर्यटन के लिए प्रखंड स्तरीय मैदान विकसित करने का निरीक्षण, साफ-सफाई पर सख्त निर्देश
बक्सर (चौसा), 5 दिसंबर 2025: बक्सर जिले के चौसा प्रखंड में पर्यटन और खेलकूद को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। गुरुवार को नगर पंचायत चौसा स्थित ऐतिहासिक चौसा युद्ध मैदान का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस मैदान को प्रखंड स्तरीय खेल मैदान के रूप में विकसित किया जा रहा है। निरीक्षण दल में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी रवि बहादुर और उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा आलोक वत्स शामिल रहे।…












