बसपा में बड़ा बदलाव, अब अकेले लड़ेगी यूपी का विधानसभा चुनाव
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने आगामी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मायावती की अगुवाई में हुई बैठक में फैसला लिया गया है कि बसपा आगामी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। यही नहीं बल्कि मायावती ने निर्देश दिया है कि पार्टी को बूथ स्तर पर तैयार किया जाए। बसपा ने इस साल होने वाले बिहार और पश्चिम बंगाल में भी चुनाव लड़ने का फैसला किया है। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); जानकारी के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र के साथ मुनकाद अली, आरएस कुशवाहा, मलूक नागर इस बैठक में शामिल थे।पार्टी के कई विधायक मानते हैं कि अगर संगठन में बदलाव न किया गया और पार्टी के कोर वोटरों का दायरा बढ़ाने के लिए मजबूत रणनीति के तहत काम नहीं किया गया तो 2022 की राह पार्टी के लिए आसान नहीं होगी। गुरुद्वारा रकाबगंज स्थित पार्टी ऑफिस में ये बैठक हुई। बता दें बसपा ने लोकसभा चुनाव में 10 सीटें हासिल की थी। लगातार हो रहे संगठन में बदलाव बता दें पिछले कुछ समय से बसपा सुप्रीमो मायावती लगातार संगठन में बड़े बदलाव कर रही हैं। इसमें जाति और समुदायों को ध्यान में रखकर नेताओं का चयन शामिल रहा। इसी क्रम में मायावती ने लोकसभा में कई बार पार्टी के नेतृत्व में परिवर्तन किया। हाल ही में मायावती ने ट्वीट कर कहा कि, 'उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष व लोकसभा में पार्टी के नेता के एक ही समुदाय का होने से यह परिवर्तन किया गया है। लोकसभा में बसपा का नेता रितेश पांडे को बनाया गया है, जबकि मुनकाद अली प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे।' ये भी पढ़े... मायावती ने तोड़ा सपा के साथ गठबंधन, कहा- सभी छोटे-बड़े चुनाव अकेले लड़ेंगी मायावती का दावा- मोदी अनफिट हैं, प्रधानमंत्री बनने के लिए तो मैं हूं सबसे बेहतर दावेदार बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्विटर पर खोला खाता Read the full article










