कुछ चटपटा बनाना चाहते है तो, बनाएं राजस्थानी दाल बाटी
क्या आपने राजस्थानी दाल बाटी खाई है अगर नहीं तो एक बार जरूर बनाये। दाल बाटी राजस्थान का एक तीखा और चटपटा पारंपरिक व्यंजन है। तीखी दाल के साथ खस्ता बाटी स्वाद में बेहद लाजवाब लगती है।राजस्थानी बाटी को बनाना बेहद आसान है। अगर आप भी शाम के नाश्ते में कुछ चटपटा तीखा बनाने की सोच रही हैं तो ये व्यंजन आपके लिए बिल्कुल सही है। आइए जानते हैं इस रेसिपी का तरीका-
सामग्री:-
गेंहू का आटा 2 कप घी आधा कप अजवाइन 1 चम्मच बेकिंग पाउडर 4 चुटकी नमक 2 चुटकी
तरीका:-
इस राजस्थानी पारंपरिक डिश को बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गेंहू का आटा लें। अब इस आटे में बेकिंग पाउडर,चुटकी भर नमक ,6 चम्मच घी और ब्रेड क्रम्स डालकर सभी चीजें अच्छे से मिला लें। अब आटे में अजवाइन और आधा कप पानी डालकर थोड़ा कड़ा आटा गूंद लें।अब आटे की छोटी-छोटी लोईयां बनाकर उसे बेकिंग ट्रे पर रखें। 200 डिग्री सेल्सियस पर प्री-हीटेड अवन में बाटी वाली ट्रे को रख दें और करीब 12 से 15 मिनट के लिए बेक करें। बाटी का रंग सुनहरा भूरा हो जाना चाहिए।इसके बाद बाटी को फिर से 15 से 30 मिनट के लिए कम टेंपरेचर पर बेक करें ताकि वह पूरी तरह से पककर क्रिस्पी भी हो जाए।जब बाटी पूरी तरह से पक जाए तो उसे अवन से निकालकर घी में 30 से 40 मिनट के लिए डाल दें। अब बाटी को घी से निकालकर दाल और चूरमा के साथ सर्व करें।
https://kisansatta.com/rajasthani-dal-baati-receipe/ #Balbaatireceipe, #Dalbaati, #Paramparikreceipe, #Rajasthanidish, #Receipe #balbaatireceipe, #dalbaati, #paramparikreceipe, #rajasthanidish, #receipe Life, Trending #Life, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प













