इस देश में समुद्र के नीचे विराजमान हैं भगवान विष्णु, 5 हजार साल पुराना है मंदिर
चैतन्य भारत न्यूज जावा. आपने कई बार चमत्कारी और अजीबोगरीब मंदिरों के बारे में सुना होगा। लेकिन एक मंदिर ऐसा भी है, जहां भगवान विष्णु समुद्र के अंदर है। इंडोनेशिया के जावा में यह मंदिर अपने आप में एक अजूबा माना जाता है। भगवान विष्णु का पानी के अंदर बना यह मंदिर उत्तर पश्चिम बाली के पेमुतेरान बीच में समुद्र की सतह से 90 फीट नीचे मौजूद है। इस मंदिर को तमन पुरा या टेम्पल गार्डन नाम दिया था। आइए जानते हैं इस मंदिर की विशेषता के बारे में... (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});
5000 साल पुराना मंदिर इंडोनेशिया के समुद्र के नीचे बनी भगवान विष्णु की मूर्ति लगभग 5000 साल पुरानी बताई जाती है। समुद्र के नीचे स्थित यह मंदिर देखने में खंडहर जैसा लगता है। लोगों का मानना है कि यह द्वारिका नगरी हो सकती है, क्योंकि द्वारिका नगरी समुद्री तट के किनारे बसी हुई थी और कुछ समय बाद वह नगरी समुद्र में विलीन हो गई थी। समुंद्र के अंदर भगवान शिव की मूर्ति भी मिली थी। हिंदू भगवान के अलावा यहां पर बुद्ध भगवान की भी बड़ी-बड़ी मूर्तियां है।
कैसे पहुंचे? सबसे करीबी एयरपोर्ट डेनपासर है, जो कि बाली में है। इसके अलावा सोइकामो हट्टा जकार्ता इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। जहां पहुंचकर आप टैक्सी और दूसरे यातायात माध्यमों से यहां पहुंच सकते हैं।
ये भी पढ़े... इस देश में भभकते ज्वालामुखी पर पिछले 700 साल से विराजमान हैं भगवान गणेश इस मुस्लिम देश के नोट पर विराजमान हैं भगवान गणेश, जानिए क्या है कारण इंडोनेशिया के जंगल में मिला दुनिया का सबसे बड़ा फूल, जानें इसकी खासियत Read the full article









