बिना मेकअप चाहिए नेचुरल ग्लो, तो करें ये आसान काम - Look Beautiful Without Makeup
सुंदर दिखने के कई तरीके हैं उनमें से एक है मेकअप का उपयोग करके सुंदर दिखना। लेकिन केवल मेकअप ही एक तरीका नहीं है। यदि आपको मेकअप से किसी भी प्रकार की एलर्जी है या आपकी त्वचा ही संवेदनशील है या आप मेक अप करना ही नहीं चाहते तो आपके लिए अपनी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने के कई विकल्प हैं। How to look beautiful without makeup naturally in hindi. सबसे पहले तो आपको दैनिक रूप से त्वचा की देखभाल करनी होगी। सुबह उठकर और रात को सोने से पहले अपने मुह को हल्के फेस वॉश से जरूर धोएं। Look Beautiful Without Makeup त्वचा पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। यह आपकी त्वचा को रूखी, बेजान और परतदार होने से बचाता है। नहाने या मुह धोने के तुरंत बाद मॉइस्चराइजर लगाने से यह त्वचा की प्राकृतिक नमी को बचाकर रखता है। हफ्ते में दो या तीन बार स्क्रब करने से रूखी, बेजान और परतदार त्वचा से छुटकारा मिलता है और त्वचा ज्यादा जवान लगने लगती है। गर्म पानी से स्नान त्वचा में रूखापन ले आता है और त्वचा बूढ़ी और अस्वस्थ सी लगने लगती है। इसलिए कुनकुने पानी से स्नान करें इससे आपके चेहरे पर भी चमक होगी और पूरे शरीर पर भी। Look Beautiful Without Makeup
रोज़ाना सनस्क्रीन का प्रयोग त्वचा को कई तरह के नुकसान से बचाता है जैसे झुर्रियां, बेरंग त्वचा और त्वचा पर हल्की लकीरें होना। अगर आप अपनी त्वचा को धूप से बचाना चाहते हैं तो जरूरत पड़ने पर हर थोड़े घंटों में इसे लगा सकते हैं। एन्टी रिंकल क्रीम से झुर्रियां कभी भी खत्म नही होती लेकिन वे त्वचा पर मास्क का काम करती हैं जो थोड़े समय के लिए आपकी त्वचा को कोमल और चमकदार दिखने में मदद करती हैं। इसलिए अस्थायी रूप से इनका प्रयोग आप बेझिझक कर सकते हैं लेकिन स्थायी तौर पर इनके प्रभाव होंगे यह उम्मीद न रखें। बार बार अपने चेहरे को छूना त्वचा में बैक्टीरिया फैलने और स्किन के तेल निकलने का कारण बनता है। जिसकी वजह से त्वचा पर दाग और इन्फेक्शन्स हो सकते हैं। इसलिए त्वचा साफ-सुथरी और चमकदार बनाने के लिए न तो चेहरे को बार बार छुएं न ही रगड़ें। आपका भोजन भी आपकी त्वचा पर गहरा प्रभाव डालता है। इसलिए मैदे और चीनी युक्त प्रोसेस्ड फ़ूड खाने से बचें। उसकी जगह फल और सब्जियों को अपने खाने में जगह दें। जितना ज्यादा आप स्वस्थ भोजन खाएंगे आपकी जंक फूड खाने की इच्छा धीरे धीरे खत्म होती जाएगी। व्यायाम का भी आपकी त्वचा पर प्रभाव पड़ता है। व्यायाम से त्वचा में खून का संचालन बेहतर होता है, शरीर से टॉक्सिन पसीने के द्वारा बाहर निकलते हैं और स्किन को पूरी ऑक्सीजन मिलती है। इसकिये चाहे आप योगा करिए या फिर जिम जाइये, तैरिये या सिर्फ सैर को जाइए फर्क आपको खुद ही देखने को मिलेगा। Look Beautiful Without Makeup तनाव का भी आपकी त्वचा पर गहरा प्रभाव पड़ता है। तो अगर आप सुंदर दिखने चाहते हैं तो आप अपने तनाव को कम करने की कोशिश कीजिए। आप अच्छा सा संगीत सुन सकते है, मैडिटेशन कर सकते हैं,ए क कप गर्म चाय या कॉफी ले सकते हैं या फिर अपनी कोई हॉबी के लिए समय निकाल सकते हैं। Read the full article














