हिमाचल प्रदेश के 4.06 लाख बैंक खाताधारक दो लाख रुपये दुर्घटना बीमा कवर से बाहर हो गए हैं। इसका कारण यह है कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत
लाभार्थियों को वित्तीय सहायता देने के लिए केंद्र सरकार ने खुलवाए थे जीरो बैलेंस खाते
हिमाचल प्रदेश के 4.06 लाख बैंक खाताधारक दो लाख रुपये दुर्घटना बीमा कवर से बाहर हो गए हैं। इसका कारण यह है कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत जारी हुए रुपे कार्ड का इन खाताधारकों ने एक बार भी इस्तेमाल नहीं किया।
योजना में स्पष्ट है कि खाताधारक रुपे कार्ड एक बार भी इस्तेमाल नहीं करता है तो उसे बीमा कवर का लाभ नहीं मिलेगा। प्रदेश में 12 लाख रुपे कार्ड में से आठ लाख ही सकि्रय हैं। इन आठ लाख उपभोक्ताओं को लाभ लेना है तो रुपे कार्ड एक्टिव करना होगा।











