धमतरी: खेत में काम करते समय बिच्छू ने मारा डंक, इलाज के दौरान किसान की मौत
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। भखारा क्षेत्र में खेत में काम कर रहे एक बुजुर्ग किसान की बिच्छू के डंक से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, भखारा क्षेत्र निवासी परदेशी राम अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जहरीले बिच्छू ने डंक मार दिया। शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य समझा, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत तेजी…








