सुप्रीम कोर्ट ने बिभव कुमार को दी जमानत, केजरीवाल से मिलने पर रोक समेत लगाई यह शर्तें
Delhi News: आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की पिटाई के आरोप में गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को सोमवार को जमानत मिल गई। सुप्रीम कोर्ट ने यह कहते हुए बिभव को जमानत दे दी कि वह 100 से अधिक दिनों से हिरासत में हैं। हालांकि, कोर्ट ने बिभव कुमार की जमानत के साथ कुछ शर्तें भी लगाईं हैं। बिभव गवाहों और सबूतों को प्रभावित ना कर सकें, यह…












