पंचतत्व में विलीन हुआ Sidharth Shukla का पार्थिव शरीर
देखते ही देखते एक्टर Sidharth Shukla का शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। अब उनके फैंस उनको कभी नहीं देख पाएंगे लेकिन वह सभी के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।
Sidharth Shukla के अंतिम संस्कार के वक्त उनकी मां, बहनें, बहनोई, शहनाज गिल और करीबी रिश्तेदार मौजूद रहे। उनके बिग बॉस के साथी भी आखिरी दर्शन के लिए श्मशान पहुंचे। Sidharth Shukla की मौत की खबर के बाद शहनाज गिल पहली बार मीडिया के सामने नजर आईं। जब वह घर से निकलीं तो भाई शहबाज गाड़ी में उनको हिम्मत देते रहे। गाड़ी में शहनाज बेसुध नजर आईं। वहीं गाड़ी से निकलीं तो आंसुओं से भीगे चेहरे ने हर किसी का दिल तोड़ दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Sidharth Shukla की मां की तबीयत भी खराब थी। Sidharth Shukla का अंतिम संस्कार ब्रह्मकुमारी रीति-रिवीज से किया गया। इस दौरान श्मशान घाट के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। कोविड को देखते हुए लोगों को वहां जाने की इजाजत नहीं थी। हालांकि इस दौरान भारी बारिश की परवाह किए बिना उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बाहर डटे रहे।
Sidharth Shukla के निधन के बाद उनके घर पर टीवी और बॉलीवुड के बड़े सितारे पहुंचे। सलमान खान, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, अजय देवगन, करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, रश्मि देसाई, वरुण धवन, राजकुमार राव, अली गोनी, जैस्मिन भसीन, रश्मि देसाई सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया।
Sidharth Shukla ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्होंने टीवी में डेब्यू किया। उनका पहला सीरियल ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ था। सिद्धार्थ को ‘बालिका वधू’ से बड़ी पहचान मिली। इसके बाद ‘बिग बॉस 13’ ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय कर दिया। सिद्धार्थ हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल 3’ में नजर आए थे।













