NH-19 पर बेकाबू फॉर्च्यूनर का तांडव: दो हादसों के बाद ग्रामीणों ने घेरा, कार से शराब की लूट
Bihar: कैमूर (भभुआ), नेशनल हाईवे-19 पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पटना नंबर की एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने लगातार दो वाहनों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि वाहन बनारस की ओर से आ रहा था और चालक नशे की हालत में था। नशे में चूर कार चालक प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सबसे पहले कार ने मोहनिया स्थित उपवन होटल के पास एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी, जिससे चालक का हाथ टूट गया। घायल…














