एमी जैक्सन के बाद अब ये मशहूर एक्ट्रेस शादी से पहले हुई प्रेग्नेंट
चैतन्य भारत न्यूज कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की खबर शेयर कर सभी को चौंका दिया था। अब एक और एक्ट्रेस ने शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी है। हम बात कर रहे हैं ब्राजीलियाई मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस ब्रूना अब्दुल्लाह के बारे में जो जल्द ही अपने ब्वॉयफ्रेंड अल के बच्चे की मां बनने वाली हैं। इस खबर को सुनकर फैंस इसलिए हैरान हो रहे हैं क्योंकि ब्रूना की अब तक शादी नहीं हुई है। ब्रूना ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी।
बता दें ब्रूना मशहूर ब्रिजिलियन मॉडल हैं। लेकिन उन्हें खास पहचान बॉलीवुड इंडस्ट्री में आकर मिली है। ब्रूना कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इन दिनों वह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान शादी से पहले प्रेग्नेंट होने को लेकर कहा कि, 'मैरिज सर्टिफिकेट तो सिर्फ एक कागज का टुकड़ा होता है। ये टुकड़ा दो लोगों को साथ में रखने के लिए काफी होता है। कुछ लोग बिना शादी किए ही साथ रहते हैं। लेकिन एक प्यार ही है जो एक-दूसरे को करीब रखता है और इसके अलावा कुछ नहीं।'
अपने आने वाले बच्चे के बारे में ब्रूना ने कहा कि, 'हमारा बच्चा हेल्दी है। मेरा परिवार यह खबर सुनकर बहुत खुश है। यह हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत सरप्राइज है।' गौरतलब है कि ब्रूना ने पिछले साल ही जुलाई में अल से सगाई की थी। ब्रूना ने 'देसी ब्वॉयज', 'आई हेट लव स्टोरी', 'ग्रैंड मस्ती', 'मस्तीजादे' और 'कैश' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह 'खतरों के खिलाड़ी', 'नच बलिए सीजन 6' और 'कॉमेडी क्लासेज' में भी नजर आ चुकी हैं। Read the full article











