शिमला व्यापार मंडल नगर निगम शिमला की डिफाल्टरों की लिस्ट में शामिल हो गया है। सालों से व्यापार मंडल ने नगर निगम की दुकानों स्टालों का किराया नहीं चुकाया है जिससे अब यह राशि 3 लाख रुपए से अधिक हो गई है। एम.सी ने बकायदा नोटिस जारी कर भुगतान राशि जमा करवाने के आदेश दिए है लेकिन अभी तक व्यापार मंडल की ओर से निगम की 3 लाख रुपए की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे में नगर निगम शिमला व्यापार मंडल पर जल्द ही बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा हैं।








