CBSE ने जारी किया 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम, इस तरीके से देखें अपना रिजल्ट
चैतन्य भारत न्यूज सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा देने वाले छात्र और उनके अभिभावक रिजल्ट सीबीएसई की ऑफिशयल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं। बता दें रिजल्ट देखने के लिए आपको रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, स्कूल नंबर और सेंटर नंबर की जरूरत पड़ेगी। बता दें सीबीएसई की दसवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में करीब 73,205 छात्रों ने हिस्सा लिया था। पिछले साल बोर्ड ने दसवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट 9 अगस्त को जारी किया था। इस बार समय से पहले रिजल्ट जारी किया गया है। दसवीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 2 जुलाई से 10 जुलाई 2019 तक किया गया था। ऐसे देखें सीबीएसई 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट पहला चरण : स्टूडेंट्स रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं। दूसरा चरण : इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। तीसरा चरण : फॉर्म में मांगी गई जानकारी सबमिट करें। चौथा चरण : इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। पांचवा चरण : अब आप रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले लें और भविष्य के लिए संभालकर रखें। ये भी पढ़े... 10वीं पास लोगों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, भारतीय डाक विभाग में निकली भर्तियां यहां 9 हजार से ज्यादा पदों पर निकली सरकारी नौकरी, 26 अगस्त से पहले करें आवेदन अगर नहीं मिल रही है नौकरी, तो मुद्रा योजना का फायदा उठाकर शुरू करें खुद का बिजनेस Read the full article














