CBSE 10वीं बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली को छोड़कर पूरे देश में नहीं होगी परीक्षा
चैतन्य भारत न्यूज मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने CBSE की दसवीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि, दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट जिले के अलावा देश में कहीं भी CBSE की दसवीं बोर्ड की परीक्षा नहीं होगी। एमएचआरडी मंत्री ने यह जानकारी ट्वीट के जरिए दी है। 📢Attention class X students! No examination to be held for class X students nationwide, except for students from North-East Delhi. An adequate time of 10 days will be given to all students for the preparation of exams.#EducationMinisterGoesLive pic.twitter.com/xjj7qszUZZ — Dr Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) May 5, 2020 रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट में लिखा कि, 'देश में कहीं भी दसवीं की परीक्षा नहीं होगी, सिर्फ नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के छात्रों के लिए छूटी हुई परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षाओं से पहले छात्रों को तैयारी के लिए दस दिन का वक्त दिया जाएगा।' बता दें कुछ दिन पहले ही सीबीएसई सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा था कि, 'अभी 10वीं बोर्ड परीक्षा में केवल 1-2 परीक्षाएं शेष हैं। इसके लिए हम पहले से ही लिए गए एग्जाम का इंटरनल एसेसमेंट करेंगे, जिसमें हम बचे हुए एग्जाम के लिए एवरेज और अन्य फॉर्मूले से रिजल्ट देंगे। इसकी परीक्षाएं नहीं हाेंगी।' गौरतलब है कि सीबीएसई सेक्रेटरी ने कहा था कि, फिलहाल कक्षा 10 वीं के लिए कोई ताजा परीक्षा आवश्यक नहीं है। मूल्यांकन का 70% काम अभी भी लंबित है, क्योंकि कुछ राज्यों ने मूल्यांकन शुरू ही किया था। यह भी पढ़े... खत्म हुआ छात्रों का इंतजार, NEET और JEE Mains परीक्षा की तारीख की हुई घोषणा Read the full article












