छत्तीसगढ़ का सबसे पुराना लक्ष्मी मंदिर बस्तर में इंद्रावती नदी से थोड़ी दूर पूर्वी टेमरा के जंगल में है। इस गांव के भैरव जंगल में पुराने मंदिर का भग्नावशेष है। यहीं पर विभिन्ना देवी- देवताओं की 12 मूर्तियों के मध्य लगभग चार फीट ऊंची गजलक्ष्मी प्रतिमा है। जिस हिसाब से बस्तर की पुरातन मूर्तियों की चोरी हो रही है। उसे देखते हुए गजलक्ष्मी का दुर्लभ प्रतिमा को संरक्षित करने की मांग लगातार उठ रही है। बस्तर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पूर्वी टेमरा, जिला मुख्यालय से 40 तथा चित्रकोट जलप्रपात से लगभग 10 किमी दूर है। बस्ती की मातागुड़ी, पुराने तालाब में दुर्लभ प्रतिमाएं तो है वहीं बस्ती से लगे भैरव जंगल में पुराने मंदिर का भग्नावशेष भी है। इस ध्वस्त मंदिर के गर्भगृह में जहां गजलक्ष्मी और महिषासुर मर्दिनी की मूर्तियां हैं, वहीं मंदिर परिसर में गणेश, स्कंधमाता, भैरव, सिंह, नंदी आदि की 12 प्रतिमाएं बिखरी पड़ी हैं। Exploring with: @riya_03_rajput #chhattisgarhtourism #chhhattisgarh #chhattisgarhdekho #cg_update #cgsarkar #cgjansampark #cgjankari #cgpsc #vyapamexam #learnwithriya #riya_03_rajput#chhattisgarhiya_sable_badhiya #cfor36garh #traveller #tourism #touristplace #ancient #travelbastar #southchhattisgarh #goddess #lakshmi #Bastar #jagdalpur #dekhoapnapradesh (at Bastar, Chhattīsgarh, India) https://www.instagram.com/p/CV3GNR_BxTT/?utm_medium=tumblr










