केपी कालेज में HIV/AIDS के प्रति जन जागरुकता के लिये क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया प्रयागराज: संगम नगरी की पावन धरती पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व एड्स दिवस के मौके पर केपी कालेज ग्राउण्ड प्रयागराज में HIV/AIDS के प्रति जन जागरुकता के लिये क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया । इस एड्स जागरुकता मैच के मुख्य अतिथि उ,प्र, मा, शि, सेवा चयन बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य डा, दिनेश मणि त्रिपाठी,राष्ट्रीय सनातन सेना के मुख्य संरक्षक अभय नारायण पाण्डेय और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी एवं जिला स्तरीय किन्नर बोर्ड की सदस्य महंत वैष्णवीनंद गिरि थे। इस जागरुकता मैच में एक टीम HIV/ AIDS से संक्रमित प्रभावित लोगो की एवं दूसरी टीम डाक्टर्स/ स्वास्थ्य कर्मियों की रही। संयोजक डा रोहित पाण्डेय ने बताया कि मैच के माध्यम से इस वर्ष की विषय वस्तु End Inequalities, End Aids, End Epidemics को सार्थक करने का प्रयास किया जाएगा और लोगों को एड्स की बीमारी के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस मैच के जरिए एड्स के मरीजों से भेदभाव खत्म करने, एड्स को समाप्त करने और दूसरी बीमारियों को खत्म करने का लोगों को संदेश दिया जायेगा। इस मैच के द्वारा एक प्रयास किया जाएगा कि जन साधारण मे यह संदेश जाएगा कि एड्स की वजह से लोगों को समाज और परिवार से उपेक्षा मिलती है और उनका जीवन नारकीय हो जाता है लेकिन एड्स के प्रति लोगों को जागरूक कर इससे न केवल लड़ा जा सकता है, बल्कि इस बीमारी को दूसरों में फैलने से भी रोका जा सकता है। समाज के लोगों को इस भयावह बीमारी को लेकर और जागरूक होना होगा तभी इससे लोग बच सकेंगे। कार्यक्रम में पूर्व अपर आयुक्त कृष्णचन्द्रा, पूर्व अपर आयुक्त जितेन्द्र कुमार, राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे,विकास भवन अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय सचिव / प्रवक्ता राजेंद्र कुमार त्रिपाठी,वरिष्ठ शिक्षक नेता डा हरिप्रकाश यादव, वरिष्ठ शिक्षक नेता डा ज्ञानप्रकाश सिंह, यशवंत चौधरी एवं विनोद कुमार सिंह उपस्थित रहे। #Manojdubey#chotigiri##Rajendrakumartirpathi#Sanatansena#MP#UP#Allahabad#kptrust https://www.instagram.com/shahar_aman/p/CXGrXtNvq1e/?utm_medium=tumblr












