सीएम का फरमान ,DM दिलाएं किसानों के धान का पूरा समर्थन मूल्य
लखनऊ : प्रदेश में चल रही किसानों की धान खरीद की धांधली को लेकर सख्त हुए योगी आदित्यनाथ ने अब किसानों को धान के सही दाम और तौल को लेकर सभी जिलों के जिलाधिकारियों के सर पर ठीकरा फोड़ दिया है | बता दें की धान खरीद को लेकर आ रही लगातार शिकायतों को चलते योगी ने बड़ा कदम लिया है जिसमे सीएम योगी ने कहा है कि यूपी में धान क्रय में किसानों को उचित समर्थन मूल्य दिलाने के लिए अब डीएम भी जिम्मेदार होंगे | सीएम योगी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को ये निर्देश दिए | उन्होंने कहा कि किसानों के धान की समय से खरीद और पूरा समर्थन मूल्य मिले ये जिलाधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी | किसी भी जनपद/ मण्डल में कोई भी अधिकारी यदि इसमें ढिलाई बरतता है अथवा लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के निर्देश सीएम योगी ने दिए हैं |
तेजस्वी ने BJP की ली चुटकी,LJP को बताया BJP की पार्टी
पिछले साल का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा
इस दौरान योगी सरकार ने धान खरीद को लेकर अब तक आंकड़ा भी जारी किया है | आंकड़ों के अनुसार यूपी में अब तक 1 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीद की प्रक्रिया पूरी हो गई है | पिछले साल इस समय तक 10 हजार मीट्रिक टन ही धान खरीद हो सकी थी | इस साल यूपी सरकार ने अपना ही बनाया रिकॉर्ड बड़े अंतर से तोड़ दिया है |
बता दें पिछले दिनों योगी सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में धान खरीद को लेकर अहम प्रस्ताव पास कराए थे. योगी सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि नई धान खरीद नीति में किसानों को मिलने वाली धुलाई, छंटाई आदि में 20 रुपये की छूट के साथ ही मिलों को 30 दिन के अंदर चावल तैयार करने पर प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी |
20 अक्टूबर राशिफल ,जाने कैसा रहेगा आपका भाग्यफल
उन्होंने बताया कि सरकार ने धान खरीदने की पारदर्शी व्यवस्था के लिए ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था को फुल प्रूफ बनाने के लिए आधार कार्ड और जमीन के कागजात से जोड़ा गया है | इसके साथ ही किसानों को अब आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान किया जाएगा | चेक से भुगतान और बिचौलियों की भूमिका को समाप्त कर दिया गया है |
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में मूल्य संवर्धन योजना के अंतर्गत धान क्रय नीति का संशोधन करते हुए धान का समर्थन मूल्य 1750 प्रति कुंटल निर्धारित किया गया है | धान क्रय का लक्ष्य 50 लाख मिट्रिक टन रखा गया है | इसे पिछली बार की तुलना में इस बार बढ़ा दिया गया है |
https://kisansatta.com/cms-orders-dm-get-full-support-price-of-farmers-paddy/ #Kisankheti, #CMSOrders, #DM, #DMGetFullSupportPriceOfFarmersPaddy, #Farmer, #Kisan, #Rice, #Yogi #kisankheti, CM's orders, DM, DM get full support price of farmers' paddy, farmer, kisan, Rice, yogi Farming, State, Top, Trending #Farming, #State, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प













