मंडी: ककलोह में फंसी कार को लोगों ने अपने कंधों से बनाया रास्ता, वायरल हुआ वीडियो
Himachal News: मंडी जिले के ककलोह में लोगों ने सामुदायिक सहयोग की अनोखी मिसाल पेश की है। तीस जून की आपदा में फंसी एक कार को निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने अपने कंधों को ही रास्ता बना दिया। जब हर तरकीब नाकाम हो गई तो लोगों ने यह अनूठा तरीका अपनाया। लोगों ने लकड़ी के पटरे को अपने कंधों पर रखकर पुल का रूप दिया। इसके बाद कार को सुरक्षित निकाल लिया गया। इस पूरे प्रयास का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…













