मेघालय के प्रधान सचिव का उज्बेकिस्तान में निधन, होटल के कमरे में मिला शव; हार्ट अटैक की आशंका
Syed Mohammed A. Razi Died: मेघालय के प्रधान सचिव सैयद मोहम्मद ए. रजी का सोमवार को उज्बेकिस्तान के बुखारा शहर में निधन हो गया। वह एक निजी यात्रा पर मध्य एशियाई देश में थे, जहां उनके होटल के कमरे में उनका शव बरामद हुआ। इस घटना ने मेघालय सरकार और उनके सहयोगियों को गहरे सदमे में डाल दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत का कारण हृदय गति रुकना माना जा रहा है। निजी यात्रा पर गए थे…



















