टाटा ने लॉन्च की फेलूदा कोविड-19 टेस्ट किट, 90 मिनट में मिलेंगे नतीजे
नई दिल्ली : देश में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते जहाँ लोगों को कोरोना जांच के लिए 24 से 72 घंटे का समय मिल रहा है | लेकिन देश में बढ़ते कोरोना के बीच आम जनता के लिए टाटा ग्रुप की हेल्थेकयर यूनिट टाटा मेडिकल एंड डायग्नोस्टिक्स अब कोविड-19 टेस्ट किट भी बनाएगी | कंपनी ने सोमवार को ही इसे लॉन्च कर दिया है | टाटा के ये कोविड-19 टेस्ट किट्स दिसंबर महीने से देशभर के लैबोरेटरीज में उपलब्ध भी करा दिए जाएंगे | सीईओ गिरिश कृष्णमूर्ति ने न्यूज एजेंसी को इस बारे में जानकारी दी है |
IPL 2020 : पर्पल कैप को लेकर रबाडा और बुमराह में टक्कर
हर महीने तैयार होंगे 10 लाख टेस्ट किट्स
सरकार से मंजूरी प्राप्त कर चुकी यह टेस्ट किट जांच के 90 मिनट के अंदर नतीजे दे देगी | इन कोविड-19 टेस्ट किट्स को चेन्नई स्थित टाटा प्लांट में तैयार किया जाएगा | कृष्णमूर्ति ने बताया कि इस प्लांट में हर महीने 10 लाख टेस्ट किट्स तैयार करने की क्षमता है |
J&K के कांग्रेस नेता का आर्टिकल-370 पर विवादित बयान
85.5 लाख पहुंचा कोविड-19 संक्रमितों का आंकड़ा
टाटा ग्रुप की तरफ से यह टेस्ट किट एक ऐसे समय पर लॉन्च हुआ है, जब देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 45,903 बढ़कर अब कुल 85.5 लाख पर पहुंच गये हैं | कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या भी अब 1,26,611 पर पहुंच गई है | सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आंकडों से इस बारे में जानकारी मिलती है |
इशिता दत्ता ने दूर की लोगों की कन्फ्यूजन, प्रेग्नेंसी को लेकर किया ये खुलासा
फेलुदा टेस्ट से 2 घंटे में नतीजे
बता दें कि सितंबर महीने में ही स्वदेशी कोविड 19 टेस्ट को विकसित किया गया है | इसका नाम ‘फेलुदा’ रखा गया है | इसके जरिये सटीक, किफायती तरीके से जल्द कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाया जा सकता है | इस टेस्ट से कोरोना वायरस संक्रमण की पहचान वाली रिपोर्ट दो घंटे में आती है |
https://kisansatta.com/tata-launches-feluda-kovid-19-test-kit-will-get-results-in-90-minutes/ #Coronajaanch, #Coronakit, #Covid19, #Corona, #TataLaunchesFeludaKovid19TestKit, #WillGetResultsIn90Minutes #coronajaanch, #coronakit, #covid19, Corona, Tata launches Feluda Kovid-19 test kit, will get results in 90 minutes Corona Virus, TECHNOLOGY, Top, Trending #CoronaVirus, #TECHNOLOGY, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प









