बेकाबू हुए कोरोना पर लगाम लगाने के लिए 10 थाना क्षेत्र में लॉकडाउन
कानपुर : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बेकाबू हो रहे कोरोना को लेकर अब कानपुर में लगातार बढ़ रहे कोरोना सक्रमण को देखते हुए डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बड़ा फैसला लेते हुए कानपुर नगर के 10 थाना क्षेत्रों में तात्कालिक प्रभाव से सोमवार रात्रि 10 बजे से 24जुलाई तक सम्पूर्ण लाॅकडाउन लागू किया गया है | जिलाधिकारी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की सिफारिश पर यह फैसला लिया है |
कानपुर नगर के 10 थाना क्षेत्र जहाँ हुआ लॉकडाउन
चकेरी, कल्याणपुर, नौबस्ता, बर्रा, किदवई नगर, गोविन्द नगर, काकादेव, कोतवाली, नवाबगंज तथा स्वरूप नगर में वृहद कन्टेनमेन्ट जोन की श्रेणी में रखते हुए पूर्ण लाॅकडाउन आज रात से शुक्रवार रात तक लगाया गया है | इसके साथ ही शासन के आदेशानुसार शनिवार व रविवार को भी इन थाना क्षेत्रों में पूर्ण लाॅकडाउन रहेगा | डीएम ने बताया कि 26 जुलाई तक इन थानाक्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की समीक्षा के बाद अगर आवश्यकता पड़ी तो आगे की स्थिति पर निर्णय किया जायेगा |
गौरतलब है कि कानपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2701 है. जबकि 1356 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं जबकि 135 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है | फ़िलहाल जिले में 1210 एक्टिव केस हैं जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है |
https://kisansatta.com/lockdown-in-10-police-station-area-to-rein-in-uncontrolled-corona/ #Coronapandaramicv, #DMkanpur, #Uppolce, #Corona #coronapandaramicv, #DMkanpur, #uppolce, Corona Corona Virus, State, Top, Trending #CoronaVirus, #State, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प















