चैतन्य भारत न्यूज
नई दिल्ली. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार दिल्ली सरकार के अधिकारी गोपाल कृष्ण माधव के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});
मुझे पता चला है कि सीबीआई ने एक GST इन्स्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया है. यह अधिकारी मेरे ऑफ़िस में बतौर OSD भी तैनात था. सीबीआई को उसे तुरंत सख़्त से सख़्त सजा दिलानी चाहिए. ऐसे कई भ्रष्टाचारी अधिकारी मैंने ख़ुद पिछले 5 साल में पकड़वाए है.
— Manish Sisodia (@msisodia) February 7, 2020
सिसोदिया ने किया ट्वीट
मनीष सिसोदिया ने ट्वीटर पर लिखा कि, 'मुझे पता चला है कि सीबीआई ने एक जीएसटी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह अधिकारी मेरे ऑफिस में बतौर ओएसडी भी तैनात था। सीबीआई को उसे तुरंत सख्त से सख्त सजा दिलानी चाहिए। ऐसे कई भ्रष्टाचारी अधिकारी मैंने खुद पिछले 5 साल में पकड़वाए है।'
Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia: I have no issues with the timing of arrest, whoever takes bribe should be caught immediately. We have zero tolerance for corruption. https://t.co/jZLiiFxE6w
— ANI (@ANI) February 7, 2020
'मुझे पता होता तो मैं खुद भ्रष्ट अफसरों को पकड़वाता'
सिसोदिया ने यह भी कहा कि, 'मेरे पास 10 से 12 ओएसडी होते हैं, पकड़ा गया अधिकारी उनमें से एक था। ये एक गंभीर मामला है। मुझे पता होता तो मैं खुद इनको पकड़वाता, हमने तो खुद अपने मंत्री को पकड़वाया है, जो भी जब रिश्वत लेता हो उसे पकड़ना चाहिए। समय की कोई बात नही है, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस है।'
Central Bureau of Investigation (CBI): CBI has arrested Gopal Krishna Madhav, a DANICS (Delhi, Andaman and Nicobar Islands Civil Service) officer, posted as an officer with the Delhi government. He was caught red-handed while taking a bribe of Rs 2 Lakhs. pic.twitter.com/wEIVVzRmnv
— ANI (@ANI) February 6, 2020
क्या है मामला
गुरुवार रात सीबीआई ने दिल्ली सरकार के अधिकारी गोपाल कृष्ण माधव को जीएसटी से जुड़े एक मामले में दो लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, जिस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है वह मनीष सिसोदिया का विशेष कर्तव्य अधिकारी (OSD) रह चुका है। वह साल 2015 में सिसोदिया के कार्यालय में तैनात था। पूछताछ के लिए उसे तत्काल सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया। इस मामले में मनीष सिसोदिया की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
ये भी पढ़े...
दिल्ली चुनाव: 40 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती, बैठक-रैली खत्म, सोशल मीडिया पर निगरानी शुरू
कांग्रेस ने उठाए राम मंदिर ट्रस्ट के ऐलान पर सवाल, राहुल बोले- दिल्ली चुनाव से है कनेक्शन
दिल्ली चुनाव : केजरीवाल ने जारी किया घोषणा पत्र, जानें क्या-क्या है दिल्ली के लिए AAP के वादे
Read the full article