कानपुर: कानपुर मैंगलोर में आयोजित अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीय एथलेटिक्स पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता 2025–26 में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के छात्र ने ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है, जो अब तक विश्वविद्यालय के इतिहास में दर्ज नहीं था. इस उपलब्धि ने पूरे विश्वविद्यालय को गौरवान्वित कर दिया है और खेल जगत में सीएसजेएमयू की पहचान को नई ऊंचाई दी है.



















