Covid19 :देश में बढ़ा कोरोना से मौतों का आंकड़ा, 24 घंटे में 2003 मौतें
नई दिल्ली : भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3.54 लाख के पार पहुंच गया है। बुधवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान 10 हजार 974 मरीज मिले हैं और 2003 की मौत हुई है। कोरोना से एक दिन में मरने वालों की यह सबसे ज्यादा संख्या है। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3 लाख 54 हजार 65 हो गई है। अब तक 11 हजार 903 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 86 हजार 935 मरीज ठीक हुए हैं। देश में कोविड-19 के 1 लाख 55 हजार 227 मामले अभी भी सक्रिय हैं।
पहली बार देश में एक दिन में सबसे ज्यादा मौत भारत में दर्ज की गई है | वहीं कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश है | अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर आ गया है |
https://kisansatta.com/covid19-death-toll-from-corona-increased-in-the-country-2003-deaths-in-24-hours38746-2/ #Coronadeath, #Covid19, #Deathincrease, #Healthmimistry, #Delhi, #India #coronadeath, #covid19, #deathincrease, #healthmimistry, delhi, india National, Top, Trending #National, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प















