Lifestyle:Prices and company of Your Phone Affects Your Love Life
आपके फोन का प्राइज डालता है आपकी लव लाइफ पर असर
डिजिटल डेस्क । कहते हैं जब आपको किसी से प्यार करते हैं तो पार्टनर की हर अच्छी-बुरी चीजें आपको पसंद होती है। उसकी खराब आदतें, खराब ड्रेसिंग सेंस या एवरेज लुक ये सब आपको अच्छा लगता या आप उसे सुधार कर अच्छा बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन आज की गैजेट फ्रीक लाइफ में आदतों के अलावा बहुत कुछ तो मैटर करता है। जैसे आपका पार्टर कितना स्मार्ट है, वो कितने और कैसे गैजेट अपने पास रखता है और कितने महंगे गैजेट अपने पास रखता है ये भी आपके लिए मैटर करने लगता है। कह सकते हैं कि अगर आपकी डेटिंग लाइफ सही नहीं चल रही है तो, इसका एक कारण आपका मोबाइल फोन हो सकता है। जी हां, मोबाइल फोन आपकी लव लाइफ में बहुत अहम भूमिका निभाता है।
अब आप सोच रहे होंगे कि आपकी लव लाइफ का आपके मोबाइल फोन से क्या संबंध है? दरसअल इस बात की पुष्टि एक स्टडी में की गई है। ये स्टडी Decluttr पुराने टेक के सामान को बेचने वाली ने किया है। कंपनी ने लगभग 1500 से ज्यादा सिंगल लोगों पर एक सर्वे किया। इस सर्वे में शामिल सभी लोगों से उनकी लव लाइफ और पसंदीदा मोबाइल फोन के बारे में कई तरह के सवाल पूछे।
आईफोन यूजर डेटिंग के लिए हैं पहली पसंद
इस सर्वे में सामने आया है कि 70% सिंगल लोग एंड्रॉयड यूजर के मुकाबले आईफोन यूजर को डेट करना चाहते हैं। वहीं स्टडी में शामिल लगभग हर 5 में से 2 लोगों का मानना है कि पार्टनर या क्रश पर पहला इंप्रेशन बनाने में मोबाइल फोन बहुत अहम भूमिका निभाता है। स्टडी में ये भी सामने आया है कि करीबन 65% आईफोन का इस्तेमाल करने वाले लोग एंड्रॉयड मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों को डेट करने में कंफर्टेबल थे। वहीं 45% आईफोन यूजर ऐसे भी थे, जो एंड्रॉयड यूजर को डेट नहीं करना चाहते थे।
आईफोन यूजर दे सकते है धोखा
इसके अलावा स्टडी की रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि केवल 53% एंड्रॉयड यूजर ही आईफोन यूजर के साथ पहली डेट पर जाने में इंटरेस्टेड थे। ये कहना गलत नहीं होगा कि हाई टेक डिजिटल डिवाइसिस और इंटरनेट की दुनिया में डेट करना काफी पेचीदा हो गया है। स्टडी की रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि डेट अच्छी न होने पर आईफोन यूजर की डेट को बीच में छोड़कर जाने की संभावना ज्यादा होती है। इसके अलावा ज्यादातर आईफोन यूजर मैसेज में अपने पार्टनर से ब्रेकअप करते हैं।
Source: Bhaskarhindi.com