नवरात्रि के छटें दिन की देवी, कात्यायनी माँ की सम्पूर्ण कथा? नवरात्र के छठे दिन देवी के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा का विधान है। मां के इस रूप के प्रगट होने की बड़ी ही अद्भुत कथा है। माना जाता है कि देवी के इसी स्वरूप ने महिषासुर का मर्दन किया था। देवी भाग्वत पुराण के अनुसार देवी के इस स्वरूप की पूजा गृहस्थों और विवाह के इच्छुक लोगों के लिए बहुत ही फलदायी है। महर्षि कात्यायन की कठिन तपस्या से प्रसन्न होकर आदिशक्ति ने उनके यहां पुत्री के रूप में जन्म लिया। महर्षि कात्यायन के नाम पर ही देवी का नाम कात्यायनी हुआ। मां कात्यायनी अमोद्य फलदायिनी है। यह दानवों, असुरों और पापी जीवधारियों का नाश करने वाली देवी कहलाती है। चार भुजाधारी और सिंह पर सवार है इनकी चार भुजाएं है। सुसज्जित आभा मंडल युक्त देवी मां का स्वरूप मन मोहक है। इनके बांए हाथ में कमल व तलवार और दाहिने हाथ में स्वस्तिक और आशीर्वाद की मुद्रा अंकित है। नवरात्र की षष्ठी तिथि के दिन देवी के इसी स्वरूप की पूजा होती है। क्योंकि इसी तिथि में देवी ने जन्म लिया था और महर्षि ने इनकी पूजा की थी। मां के इस स्वरूप को पूजने वाले में होती है यह खूबी l मान्यता के अनुसार, नवरात्र के छठे दिन साधक का मन आज्ञा चक्र में स्थित रहता है। योग साधना में आज्ञा चक्र का महत्वपूर्ण स्थान है। आज्ञाचक्र मानव शरीर में उपस्थित 7 चक्रों में सर्वाधिक शक्तिशाली है। इस दिन ध्यान का प्रयास करने से भक्त को सहजभाव से मां कात्यायनी के दर्शन प्राप्त हो जाते है। जो भी भक्त मां के इस स्वरूप का पूजन करते है, उनके चेहरे पर एक अलग कांति रहती है। वह इस लोक में रहते हुए भी अलौकिक सुख का अनुभव करते है। उनका तेज देखते ही बनता है। मंत्र : लाभचन्द्रहासोज्जवलकरा शाईलवरवाहना। कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी।। छठे दिन लाल रंग के वस्त्र पहनें। यह रंग शक्ति का प्रतीक होता है। मां कात्यायनी को मधु यानी शहद युक्त पान बहुत पसंद है। इसे प्रसाद स्वरूप अर्पण करने से देवी अति प्रसन्न होती है। For Free Prediction Call Now: 01246674671 कोई समस्या है या कोई सवाल है तो दिए हुए लिंक पे क्लिक कर आप अपनी समस्या और अपने सवाल भेज सकते है :- https://goo.gl/rfz1Cb **For more,Follow us on Instagram: https://goo.gl/cxgCkS/ **For more information, visit us: www.astroscience.com **You can contact us on whatsapp : 9821599237 #GdVashist #Astrology #LalKitab #VashistJyotish #DeviKatyayani #Navratri https://www.instagram.com/p/BwHCtYvlmuC/?utm_source=ig_tumblr_share&igshid=8o46ho3voikk













