uttarkashi-dharali-rescue-pushkar-dhami-cloudburst-flash-flood-updates
उत्तरकाशी में रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, अब बादल फटने पर भी उठे सवाल
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को आई आपदा के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का गुरुवार को तीसरा दिन है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को बताया था कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक 190 लोगों को बचा लिया गया है. हालांकि, अब भी 50 से 60 लोग लापता बताए जा रहे हैं. बुधवार को रेस्क्यू टीम ने 2 लाशें बरामद की थीं. इस बीच एक्सपर्ट्स ने 'बादल फटने' वाली थ्योरी पर सवाल उठाए हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि उत्तरकाशी में मंगलवार को इतनी बारिश भी नहीं हुई थी, जिससे माना जाए कि बादल फटने के कारण ही यहां अचानक बाढ़ आई थी.
दरअअसल, मंगलवार को उत्तरकाशी जिले में अचानक बाढ़ आ गई थी. कहा जा रहा था कि धराली गांव के पास खीर गंगा नदी के कैचमेंट एरिया में बादल फटने की वजह से ऐसा हुआ. पानी का बहाव इतना तेज था कि रास्ते में आने वाली गाड़ियां, घर, दुकानें, होटल और होमस्टे तक इसमें बह गए थे. इस घटना में 4 लोगों के मारे जाने की आशंका है. अब तक 2 लाशें मिल चुकी हैं. हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि इसमें मारे गए लोगों की संख्या कहीं ज्यादा हो सकती है.
उत्तरकाशी में रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, अब बादल फटने पर भी उठे सवाल