कॉमेडियन कीकू शारदा पर लगा लाखों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप, दर्ज हुई एफआईआर
चैतन्य भारत न्यूज टेलीविजन के मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में इन दिनों बच्चा यादव का किरदार निभा रहे कॉमेडियन कीकू शारदा मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। खबरों के मुताबिक, कीकू पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा हैं। यह आरोप डायरेक्टर नितिन कुलकर्णी ने लगाए हैं।
आरोप है कि कीकू और अन्य लोग मुंबई फेस्ट नामक चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े हैं और इन्होंने 50.70 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। हालांकि कीकू ने इन सभी आरोपों को गलत ठहराया। इस मामले में कीकू का कहना है कि, 'मैंने मुंबई फेस्ट के इवेंट में भाग जरुर लिया है, लेकिन मैं इसका सदस्य नहीं हूं। हालांकि मेरे पिता इसके मेंबर हैं। बिना किसी कारण मेरा नाम इसमें घसीटा जा रहा है।'
पुलिस के मुताबिक, कुलकर्णी को मुंबई फेस्ट के लिए सेट डिजाइन करने का काम सौंपा गया था, जो पिछले साल जनवरी में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एमएमआरडीए ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम था।
कुलकर्णी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि, 'उनके और ट्रस्ट के बीच एक समझौता हुआ था, लेकिन कभी भी उस डॉक्यूमेंट की कॉपी मुझे नहीं मिली। जो पैसे मुझे देने का वादा हुआ था उनका भुगतान नहीं किया गया। 50.70 लाख रुपए थे, जो चेक दिया गया था वो बाउंस हो गया था।' जानकारी के मुताबिक, मुंबई के अंबोली पुलिस थाने में कुलकर्णी ने कीकू सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। ये भी पढ़े... कपिल शर्मा की ऑन स्क्रीन पत्नी ने ऐसे छुड़ाई सिगरेट की लत, शेयर किया वाकिया VIDEO : कपिल शर्मा के घर में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक कपिल शर्मा ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम Read the full article














