एक रुपए की पर्ची पर तीन घंटे में रिपोर्ट देने वाली CT स्कैन मशीन का उद्घाटन कमिश्नर ने किया सरकार की मंशा अनुसार निर्बल आय वर्ग के लोगों को सस्ता व बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने हेतु कमिश्नर ने उद्घाटन किया प्रयागराज: आज दिनांक 12 मार्च 2022 को तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय में नवसृजित अत्याधुनिक CT स्कैन मशीन का उद्घाटन कमिश्नर प्रयागराज संजय गोयल द्वारा किया गया इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रयागराज मंडल विमलेन्दु शेखर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय डॉ किरण मलिक, चिकित्सा अधीक्षक डॉ एमके अखौरी, चिकित्सालय प्रबंधक डॉ शेखर सिंह, एचएलएल लाइफ केयर CT स्कैन मशीन प्रदाता के प्रभारी श्री नीरज श्रीवास्तव समेत अन्य चिकित्सा अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे। नई CT स्कैन मशीन 32 स्लाईस स्कैन की क्षमता रखती है इस मशीन में बहुत ही कम समय में अधिक बारीकी से जांच की जाती है तथा मरीज को 3 घंटे के अंदर रिपोर्ट भी प्रदान कर दी जाएगी यह अत्याधुनिक CT स्कैन मशीन प्रयागराज के साथ-साथ प्रतापगढ़ के निवासियों को भी ला भवन करेगी यह CT स्कैन जांच मरीजों हेतु पूर्णता निशुल्क है जिसके लिए मात्र ₹1 के पर्चे पर चिकित्सक द्वारा निर्देशित किया गया है CT स्कैन मशीन कक्ष संख्या 27 में प्रातः 8:00 बजे सांय 6:00 बजे तक संचालित रहेगी मन कमिश्नर प्रयागराज संजय गोयल द्वारा पीआईसीयू वार्ड का निरीक्षण भी किया गया। #dmprayagraj https://www.instagram.com/p/CbAZkc6v277/?utm_medium=tumblr














