एक जंगल है तेरी आंखों में मैं जहां राह भूल जाता हूं तू किसी रेल सी गुज़रती है मैं किसी पुल सा थरथराता हूं
~ दुष्यंत कुमार

seen from United States
seen from Mexico
seen from United States
seen from France
seen from China
seen from Philippines

seen from Australia
seen from Canada
seen from France

seen from United States

seen from Türkiye
seen from Japan
seen from Bangladesh

seen from Malta

seen from United Kingdom
seen from United States
seen from United States

seen from United States

seen from China

seen from United States
एक जंगल है तेरी आंखों में मैं जहां राह भूल जाता हूं तू किसी रेल सी गुज़रती है मैं किसी पुल सा थरथराता हूं
~ दुष्यंत कुमार
एक जंगल है तेरी आंखों में
मैं जहाँ राह भूल जाता हूं
तू किसी रेल-सी गुज़रती है
मैं किसी पुल-सा थरथराता हूं
"Kaun kehta hai aasmaan mein suraakh nahi ho sakta hai, Ek pathar toh tabeeyat se uchhalo yaaron."
"Who says the sky can't be pierced? Just throw a stone with all your might, my friend."
This couplet by Dushyant Kumar is a powerful metaphor for determination and defying the impossible. The sky represents challenges or goals that seem out of reach, almost untouchable. The idea of creating a hole in the sky—a seemingly impossible task—reflects the spirit of persistence and courage. The act of throwing a stone with conviction symbolizes putting in genuine effort and daring to dream big, even when success seems unlikely. It encourages us to break free from self-doubt, challenge limitations, and believe that bold actions can lead to transformative results, no matter how unreachable the target may seem.
जिएँ तो अपने बगीचे में गुलमोहर के तले,
मरें तो गैर की गलियों में गुलमोहर के लिए।
- दुष्यंत कुमार
मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही हो कहीं भी आग लेकिन आग जलनी चाहिए Be it in my chest or yours Wherever the fire, It must continue to burn
दुष्यंत कुमार
Tumhare panw ke neeche koi zameen nahi
Kamal yeh hain ki phir bhi tumhe yaqeen nahi
- Dushyant Kumar
आज सड़कों पर लिखे हैं सैंकड़ों नारे न देख - दुष्यंत कुमार
आज सड़कों पर लिखे हैं सैंकड़ों नारे न देख घर अँधेरा देख तू आकाश के तारे न देख
एक दरिया है यहाँ पर दूर तक फैला हुआ आज अपने बाजुओं को देख पतवारें न देख
अब यक़ीनन ठोस है धरती हक़ीक़त की तरह यह हक़ीक़त देख, लेकिन ख़ौफ़ के मारे न देख
वे सहारे भी नहीं अब जंग लड़नी है तुझे कट चुके जो हाथ ,उन हाथों में तलवारें न देख
दिल को बहला ले इजाज़त है मगर इतना न उड़ रोज़ सपने देख, लेकिन इस क़दर प्यारे न देख
ये धुँधलका है नज़र का,तू महज़ मायूस है रोज़नों को देख,दीवारों में दीवारें न देख
राख, कितनी राख है चारों तरफ़ बिखरी हुई राख में चिंगारियाँ ही देख, अँगारे न देख.
दुष्यंत कुमार
कहाँ तो तय था चरागाँ हर एक घर के लिए कहाँ तो तय था चरागाँ हर एक घर के लिए कहाँ चराग मयस्सर* नहीं शहर के लिए
यहाँ दरख्तों के साए में धूप लगती है चलो यहाँ से चले और उम्र भर के लिए
न हो कमीज तो घुटनों से पेट ढक लेंगे ये लोग कितने मुनासिब हैं इस सफर के लिए
खुदा नहीं न सही आदमी का ख्वाब सही कोई हसीन नजारा तो है नजर के लिए
वो मुतमइन* हैं कि पत्थर पिघल नहीं सकता मैं बेकरार हूँ आवाज में असर के लिए
तेरा निज़ाम है सिल दे ज़ुबान शायर की ये एहतियात ज़रूरी है इस बहर के लिए
जिएँ तो अपने बगीचे में गुलमोहर के तले मरें तो गैर की गलियों में गुलमोहर के लिए
दुष्यंत कुमार