bihar-elections-2025-nda-india-leaders-shower-promises-to-woo-voters
बिहार: चुनावी मौसम में वादों की झड़ी, जनता पर 'मेहरबान' नेता
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि राज्य सरकार के सभी सरकारी स्कूलों में काम कर रहे मिड डे मील के रसोइए, रात्रि पहली, शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशकों के मानदेय में दोगुना इजाफा किया जाएगा. शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में रसोइयों, रात्रि प्रहरियों और शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
यह पहला एलान नहीं है. नीतीश कुमार ने एक के बाद एक कई घोषणाएं की हैं. नीतीश कुमार के सबसे चर्चित एलानों में से एक 125 यूनिट तक बिहार में फ्री बिजली है. उन्होंने एक दिन पहले गुरुवार को प्रगति यात्रा के दौरान करीब 574.16 करोड़ रुपये की पिरयोजनाओं को शिलान्यास किया है.
नीतीश कुमार ने 30 जुलाई को एलान किया था कि आशा कार्यकर्ताओं को 1 हजार रुपए की जगह 3 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी. साथ ही ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपए की जगह 600 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी. बिहार के चुनावी मौसम में नीतीश कुमार, लोकलुभावन घोषणा करने वाले अकेले नहीं हैं. उनके साथ-साथ बिहार की कई राजनीतिक पार्टियों ने लोकलुभावने वादे किए हैं. आइए जानते हैं किस पार्टी का क्या वादा है-
बिहार: चुनावी मौसम में वादों की झड़ी, जनता पर 'मेहरबान' नेता