चैतन्य भारत न्यूज
भोपाल. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश में महिलाओं के लिए अलग से शराब की दुकान खोलने का फैसला किया है। मध्यप्रदेश सरकार के आबकारी विभाग ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि महिलाएं भी बिना किसी समस्या के शराब खरीद सकें।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});
महिलाओं के पसंद के ब्रैंड्स उपलब्ध होंगे
जानकारी के मुताबिक, शुरुआत में इंदौर और भोपाल में 2-2 आउटलेट्स और ग्वालियर-जबलपुर में 1-1 आउटलेट खोले जाएंगे। पायलट प्रोजेक्ट के सफल होने के बाद इसे पूरे मध्यप्रदेश में लागू किया जाएगा। इन दुकानों पर वाइन और विस्की के वो सभी ब्रैंड्स उपलब्ध होंगे, जो महिलाएं ज्यादा पसंद करती हैं। हालांकि यह दुकानें सिर्फ महिलाओं के लिए आरक्षित नहीं होंगी, लेकिन महिला ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए बनाई जाएंगी।
सिर्फ विदेशी शराब बेचीं जाएगी
इन दुकानों को मुंबई, दिल्ली और अन्य मेट्रो सिटी की तर्ज पर खोला जाएगा। क्वालिटी को मद्देनजर रखते हुए इन दुकानों पर सिर्फ विदेशी शराबें ही बेची जाएंगी। यानी दुकानों पर वो सभी ब्रैंड्स बेचे जाएंगे जो राज्य में जो मध्यप्रदेश में कहीं भी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
अतिरिक्त ड्यूटी नहीं लगेगी
अधिकारियों के मुताबिक, इन शराबों पर कोई अतिरिक्त ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी क्योंकि देश में आने से पहले ही उन पर ड्यूटी वसूली जा चुकी होती है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि, इससे राज्य में महंगी शराब का कारोबार बढ़ेगा।
वाइन फेस्टिवल भी आयोजित होगा
कमर्शल टैक्स डिपार्टमेंट के अडिशनल चीफ सेक्रेटरी आईसीपी केशरी ने कहा कि, 'इन दुकानों पर वे ब्रैंड्स रहेंगे जो अभी मध्य प्रदेश में नहीं मिलते हैं। ये दुकानों मॉल्स और ऐसी जगहों पर खोली जाएंगी, जहां से महिलाएं इन्हें आसानी से खरीद सकें।' इतना ही नहीं बल्कि राजस्व बढ़ाने और स्थानीय ब्रैंड्स को मशहूर करने के लिए कमलनाथ सरकार भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में वाइन फेस्टिवल भी आयोजित करेगी। अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय व्यापारी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं।
टूरिस्ट प्लेसेज में 15 नई दुकानें खुलेंगी
अधिकारियों ने बताया कि, ये दुकानें हफ्ते में कितने दिन खुलेंगी और वाइन फेस्टिवल का शेड्यूल अप्रैल में तय किया जाएगा। इसके अलावा रतलाम के अंगूरों से बनी शराबों और अन्य देसी ब्रैंड्स को प्रमोट करने के लिए टूरिस्ट प्लेसेज में शराब की 15 नई दुकानें खोली जाएंगी।
बीजेपी ने साधा निशाना
कमलनाथ सरकार के इस फैसले को लेकर बीजेपी ने निशाना साधना शुरू कर दिया है। बीजेपी ने कमलनाथ सरकार पर शराबखोरी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। बीजेपी का आरोप है कि, 'बलात्कार को रोकने से ज्यादा सरकार की दिलचस्पी इस बात में है कि शराब सुगमता से कैसे मिल सके।'
ये भी पढ़े...
कमलनाथ सरकार ने विवाद के बाद वापस लिया कर्मचारियों को नसबंदी का टारगेट देने का आदेश
CAA और NRC के विरोध में कांग्रेस का शांति मार्च, सीएम कमलनाथ ने कहा- विरोधी कानून को राज्य में लागू नहीं करेंगे
कमलनाथ सरकार के एक साल के कार्यकाल में बढ़े 7 लाख बेरोजगार, सिर्फ 34 हजार को मिला रोजगार
Read the full article