चावल निर्यात में गिरावट और कीमतों को स्थिर रखने का प्रयास | Commodity Today
वियतनाम का चावल निर्यात वर्तमान में उतार - चढ़ाव से गुजर रहा है. खासकर वैसे हालात में जब फिलीपींस जैसे खरीददार ने पिछले साल चावल आयात पर रोक लगा दी थी तो वहीं इंडोनेशिया जो चावल का आयात अच्छी मात्रा में करता था पर अब उसने भी चावल में आत्मनिर्भरता हासिल करने का हवाला देते हुए चावल आयात काफी कम कर दिया है. वियतनाम में इस समय मेकांग डेल्टा जो कि वियतनाम के चावल उत्पादन का प्रमुख क्षेत्र है वो सर्दियों-बसंत की फसल के पीक हार्वेस्ट पीरियड में है. इसको लेकर वियतनाम के चावल व्यापारियों और अधिकारियों को चावल की खरीद में तेजी लाने की सलाह पेश की गई है ताकि किमतें स्थिर रह सके, किसानों का मुनाफ़ा पक्का हो सके और चावल के सस्टेनेबल एक्सपोर्ट को बढ़ावा भी मिल सके.













