Video Thumbnail वह होता है जो वीडियो सर्च किए जाने पर वीडियो के साथ Image के रूप में दिखाई देता है। एक अच्छा और Eye-Catching Thumbnail आपके वीडियो के Click through rate को बढ़ाने में मदद करेगा जिससे आपके वीडियो की रैंकिंग भी बढ़ेगी। और रैंकिंग बढ़ेगा तो आपके वीडियो का Watch time भी बढ़ेगा। Video अपलोड करते समय एक Auto generate thumbnail दिखाई देता है, उसके बजाय अलग से डिजाइन किया गया thumbnail बनाएं।
Thumbnail Design करते समय ध्यान रखें की इसमें वे चीजें मेंशन हो जो आप वीडियो में बताने वाले हैं। इसका Background चमकीले Color का रखें। साथ ही वीडियो Thumbnail में अपने Channel का Watermark भी लगाएं। ध्यान रहे की Thumbnail में शामिल चीजें ऐसी होनी चाहिए जो यूजर के ध्यान को खींच सके।
Thumbnail बनाते वक्त निम्नलिखित चीजें का ध्यान रखें।
Thumbnail का Aspect Ratio 16: 9 होना चाहिए।
Thumbnail का Resolution 1280 × 720 रखें।
एक ऐसी फ़ाइल बनाएं जो Size में 2MB से कम हो।
Thumbnail को ।JPG, ।GIF, ।BMP या ।PNG के रूप में Format करें।











